Aaj Ka IPL Match: किंग कोहली पर भारी पड़ा शुभमन गिल का शतक, आरसीबी प्लेऑफ से बाहर

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई है।

Royal Challengers Bangalore vs Gujarat Titans

RCB vs GT, 70th Match, Indian Premier League 2023: चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर उसे प्लेऑफ से बाहर कर दिया है। 198 रनों का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने चार विकेट खोकर पांच गेंद पहले लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात की इस जीत में शुभमन गिल का बहुत बड़ा योगदान रहा।

गुजरात की खराब शुरुआत: 198 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को पहला झटका जल्द ही लग गया। मोहम्मद सिराज ने ऋद्धिमान साहा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। साहा 14 गेंद पर 12 रन बनाकर वेन पार्नेल को अपना कैच थमा बैठे। साहा के बल्ले से इस अहम मुकाबले में बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन वह गुजरात के लिए ऐसा नहीं कर सके।

शुभमन गिल ने जड़ा शतक: भारतीय टीम के सलामी बैटर शुभमन गिल ने आईपीएल में अपने कमाल के फॉर्म को जारी रखा है। हैदराबाद के खिलाफ सेंचुरी लगाने के बाद अब शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ बल्ले का जौहर दिखाया है। शुभमन गिल ने आरसीबी के खिलाफ महज 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।

विजय शंकर ने जड़ा अर्धशतक: विजय शंकर ने 35 गेंद पर 53 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। विजय शंकर को विजयकुमार व्यशक ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद हर्षल पटेल की गेंद पर दसुन शनाका भी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

गुजरात टाइटंस को मिला था 198 रन का लक्ष्य: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 197 रन बनाए थे। गुजरात के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य था। विराट कोहली के शतक के अलावा कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 28, माइकल ब्रेसवेल ने 26 और अनुज रावत ने 15 गेंद पर नाबाद 23 रनों की पारी खेली।

कोहली ने जड़ा शतक: इस मैच में विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर का सातवां शतक जड़ दिया। कोहली ने 60 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्का लगाते हुए अपना शतक पूरा किया। कोहली के इस शतक की बदौलत ही आरसीबी की टीम 197 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में सफलता हासिल की। विराट के इस शतक के बाद पूरे स्टेडियम में जोर-जोर से कोहली-कोहली के नारे लगने लगे।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला जाने वाले इस मुकाबले को फैंस आसानी से देख सकते हैं। मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। फैंस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर फ्री में देख सकते हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, विजय कुमार व्यशक।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), दसुन शनाका, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, यश दयाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+