RCB को बेचने का लिया गया निर्णय? 2 बिलियन डॉलर वैल्यू की टीम क्यों बेची जा सकती है
RCB: आरसीबी का मालिकाना हक रखने वाली ब्रिटिश कम्पनी डियाजियो पीएलसी टीम को बेचने पर विचार कर रही है। बिक्री के विकल्पों पर विचार करने के साथ ही संभावित सलाहकारों से चर्चा हो रही है। आईपीएल में शराब प्रचार पर प्रतिबंधों के बीच यह कदम उठाया गया है।
डियाजियो स्कॉच व्हिस्की बनाने वाली कम्पनी है, जो अपनी भारतीय यूनिट के जरिये टीम का मालिकाना हक रखती है। यह यूनाइटेड स्पिरिट लिमिटेड के अंतर्गत आती है। आरसीबी की वैल्यू काफी तगड़ी है, बिक्री से डियाजियो को अच्छी रकम मिलेगी। आरसीबी की वैल्यू 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

अगर आरसीबी की वैल्यू भारतीय रुपयों में देखी जाए, तो यह 16834 करोड़ बैठती है, जो काफी ज्यादा है। इस सीजन टीम ने खिताबी जीत भी दर्ज की है। आईपीएल इतिहास में आरसीबी ने अब अपना पहला टाइटल हासिल किया है। आरसीबी को बेचने की बातें तब उठी है जब भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईपीएल में शराब और तम्बाकू पर बैन लगाने का फैसला लिया। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को भी शरीर के लिए हानिकारक चीजों का विज्ञापन नहीं करने की सलाह दी गई है।
RCB शुरुआत से आईपीएल में शामिल
आरसीबी उन टीमों में शामिल है, जो शुरुआत से टूर्नामेंट में हैं। यह विजय माल्या की कम्पनी स्पिरिट बिजेनस के पास थी, वहां से डियाजियो ने इसे खरीद लिया। आरसीबी के लिए सबसे बड़े स्टार विराट कोहली हैं। आरसीबी के इन्स्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर भी विराट कोहली की वजह से ही हैं।
RCB आईपीएल का बड़ा एसेट
पिछले कुछ सालों में आईपीएल की वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है, ऐसे में आरसीबी भी इसका एक बड़ा एसेट है। अगर आरसीबी की बिक्री होती है, तो अन्य टीमों के लिए भी डील करने का एक मौका रहेगा। आने वाले समय में टूर्नामेंट की वैल्यू और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
देखना होगा कि आरसीबी को खरीदने के लिए कौन आगे आता है। इसके अलावा यह भी दिलचस्प होगा कि अगर टीम को बेचा जाता है, तो कितनी रकम डियाजियो को मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications