IPL 2024: स्टेडियम में RCB और CSK के फैंस के बीच छिड़ा 'महाभारत', जमकर चले लात-घूंसे, देखें Video
इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन अब अपने आखिर मोड़ पर पहुंच गया है, जहां आपको मनोरंजन के साथ उत्साह का डबल डोज मिलना लगभग तय है, और ये उत्साह तब और चरम पर पहुंच जाता है, जब मैच येलो आर्मी और आरसीबी के बीच हो। ऐसा ही एक हैरान करने वाला नजारा उस वक्त देखने को मिला, जब सीएसके और आरसीबी के फैन आपस में भिड़ते नजर आए।
दरअसल, फैंस की लड़ाई का ये नजारा केकेआर और आरसीबी के मैच के दौरान का बताया जा रहा है, जहां आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा, जिसे लेकर फैंस काफी निराश थे। दूसरी ओर प्लेऑफ की फाइट में आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हरा दिया और खुद प्लेऑफ में जगह बना ली थी। इस जीत के बाद फैंस का जोश हाई था।

इस मैच के दौरान संभवत: फैंस स्टेडियम में एक दूसरे को चिढ़ा रहे थे, जिसके अलग-अलग वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरसीबी फैंस और सीएसके फैंस के बीच जोरदार लड़ाई हो रही है।
ये भी पढ़ें- Video: आरसीबी के ड्रेसिंग रूम का दृश्य देख टूट जाएगा फैंस का दिल, विराट, फाफ और डीके ने बयां किया दर्द
हालांकि, ये लड़ाई ज्यादा बढ़ती उससे पहले स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शक दोनों को अलग-अलग कर देते हैं। वीडियो देखने से ये स्पष्ट नहीं हो सका कि आखिर ये लड़ाई किस बात को लेकर शुरू हुई। फिलहाल आरसीबी और सीएसके दोनों ही टीमें आईपीएल से बाहर हो चुकी हैं, जिसका उनके फैंस को भारी दुख है।
आरसीबी का टूटा सपना
आईपीएल के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के हाथों चार विकेट से हार मिलने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सपना भी बुरी तरह से टूट गया है, क्योंकि वे लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर आईपीएल का खिताब नहीं जीत सके और फाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए।












Click it and Unblock the Notifications