RCB की ब्रांड वैल्यू में तबाही मचाने वाला उछाल, आईपीएल ने बिजनेस के मामले में लगाई बड़ी छलांग

RCB: आईपीएल ने बिजनेस के मामले में तबाही मचाई है। आरसीबी सबसे ज्यादा वैल्यू वाली टीम बन गई है। आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 300 मिलियन डॉलर पहुँच गई है। भारतीय करेंसी में अगर इसको कन्वर्ट किया जाए, तो यह तकरीबन 3000 करोड़ रुपये बैठती है।

आईपीएल का पूरा बिजनेस 1.96 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया है। इसी वजह से विज्ञापन देने वाली कंपनियां भी आईपीएल में दिलचस्पी दिखाती हैं, क्योंकि उनको मालूम है कि दुनिया में सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यही है और अन्य कोई लीग इसके आस-पास भी नहीं है।

RCB

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक हुलीहान लोकी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पिछले साल की तुलना में आईपीएल की बिजनेस वैल्यू में अच्छी वृद्धि हुई है, इसमें 11 फीसदी से ज्यादा ग्रोथ दर्ज की गई। जहां तक आईपीएल की ब्रांड वैल्यू की बात है, तो यह 10 फीसदी बढ़कर 1.96 लाख करोड़ तक आ गई है। आसान भाषा में समझें तो बिजनेस वैल्यू कंपनी की कुल वित्तीय और भौतिक संपत्ति (कमाई, इंफ्रास्ट्रक्चर और कैश) की कीमत है, जबकि ब्रांड वैल्यू वह अतिरिक्त वित्तीय मूल्य है जो कंपनी को बाजार में उसके नाम, प्रतिष्ठा और ग्राहकों के भरोसे के कारण मिलता है।

आरसीबी और मुंबई इंडियंस का नाम टॉप दो स्थानों पर

पिछले दो सालों से लगातार जीत दर्ज कर टाइटल हासिल करने वाली आरसीबी की ब्रांड वैल्यू 2979 करोड़ हो गई है। यह सभी दस टीमों में सबसे ज्यादा है। इस मामले में दूसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस का नाम आता है। मुंबई की वैल्यू 2520 करोड़ रुपये है।

चेन्नई सुपर किंग्स रह गई अब पीछे

तीन बार की टाइटल विनर केकेआर का नाम तीसरे स्थान पर आता है। शाहरुख़ खान की टीम की वैल्यू 2339 करोड़ है। चौथे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स है। पांच बार की विनर चेन्नई सुपर किंग्स की ब्रांड वैल्यू 2330 करोड़ और 1604 करोड़ के साथ सनराइजर्स हैदराबाद पांचवें स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+