WPL 2023 के लिए आरसीबी ने सानिया मिर्जा को बनाया अपना मेंन्टॉर, पति हैं उनके क्रिकेटर

मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉयंट्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने WPL 2023 के लिए अपनी टीम के मेंन्टॉर की घोषणा कर दी है।

sania mirza

महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण की नीलामी प्रक्रिया के बाद मंगलवार को बीसीसीआई ने पूरे शेड्यूल की घोषणा भी कर दी थी। महिला प्रीमियर लीग का आगाज 4 मार्च से होगा। पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जॉयंट्स के बीच खेला जाएगा। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने WPL 2023 के लिए अपनी टीम के मेंन्टॉर की घोषणा कर दी है। आरसीबी ने पूर्व टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को अपना मेंटॉर घोषित किया है। बता दें कि सानिया मिर्जा पूर्व भारतीय टेनिस प्लेयर हैं और उनके पति शोएब मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने से काफी खुश हूं- सानिया

अपने करियर में छह ग्रैंड स्लैम जीतने वाली सानिया मिर्जा ने हाल ही में टेनिस से रिटायरमेंट लिया है। 2023 का ऑस्ट्रेलियन ओपन उनके करियर का आखिरी ग्रेंड स्लैम था, जिसमें वो मिक्सड डबल्स में रोहन बोपन्ना के साथ उपविजेता रही थीं। आरसीबी में यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सानिया मिर्जा ने कहा है कि इस नई जिम्मेदार के मिलने के बाद मैं बहुत खुश हूं। महिला प्रीमियर लीग भारतीय महिला क्रिकेट को एक नई राह दिखाएगा और इसे क्रांतिकारी बदलाव के रूप में देखा जाएगा और मैं इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्सुक हूं। सानिया ने कहा कि टेनिस से रिटायर होने के बाद मैं यह सोच रही थी कि कैसे स्पोर्ट्स में अपना योगदान दे सकूं।

सालों से लोकप्रिय रही है आरसीबी की टीम- सानिया

सानिया मिर्जा ने आगे कहा है कि आईपीएल में आरसीबी की टीम सालों से लोकप्रिय रही है। इसके फॉलोअर्स की संख्या बहुत ज्यादा है। सानिया मिर्जा को अपने साथ जोड़ने के बाद फ्रेंचाइजी का कहना है कि हमें काफी खुशी हो रही है कि टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी अब अपने देश के लिए महिला क्रिकेट को ऊंचाई तक ले जाने का काम करेगी और उसके लिए नए दरवाजे खोलेगी।

आरसीबी ने स्मृति मंधाना को खरीदा है सबसे महंगा

आपको बता दें कि 13 फरवरी को हुई नीलामी में आरसीबी ने भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना को अपनी टीम में शामिल किया। मंधाना ऑक्शन की सबसे महंगी प्लेयर बनी हैं। आरसीबी में स्मृति मंधाना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसे पेरी, इंग्लैंड की विश्व कप विजेता कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन शामिल हैं। आरसीबी ने स्मृति मंधाना को 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी का पहला मैच 5 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+