Ravindra Jadeja: 'पेट काटकर बेटे का सपना पूरा किया', जानिए कौन हैं रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह?
Ravindra Jadeja News: आज सुबह से टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हो रहे हैं, वजह हैं उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा, जिन्होंने अपने बेटे और बहू रविंद्र जडेजा पर संगीन आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा है कि उनकी बहू ने उनका घर तोड़ दिया है और आज मुझे लगता है कि उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाकर ही गलती की है। क्रिकेट के पिता का ये आरोप सुनकर लोग बुरी तरह से हैरान हैं और इसी कारण सोशल मीडिया पर 'सरजी' के नाम से मशहूर जडेजा और उनकी पत्नी को लोग धो भी रहे हैं और आलोचना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का बचपन बहुत ही संघर्ष से गुजरा है। उनके पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा एक चौकीदार थे। कभी-कभी तो दो वक्त का खाना भी इन्हें नसीब नहीं होता था।
जडेजी की मां के जाने के बाद उनकी बहनों ने अपने भाई की देखभाल एक बच्चे के तरह की थी। उनकी दो बड़ी बहनें हैं और दोनों पेशे से नर्स हैं। बड़ी बहन का नाम नैना जडेजा है और छोटी बहन का नाम नयानाबाजा जडेजा है, जो कि कांग्रेस की नेता भी हैं।
रविंद्र जडेजा माता का 2005 में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया था
आपको बता दें कि मात्र 14 साल की उम्र में रविंद्र जडेजा माता का 2005 में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। जिसकी कारण यह पूरी तरीके से टूट चुके थे लेकिन बहनों के प्रेम ने बिखरने नहीं दिया। इनकी मां चाहती थीं कि ये बहुत बड़े क्रिकेटर बने और इनकी बहनों ने आर्थिक कष्ट होने के बाद भी रविंद्र के सपनों को पूरा होने में उनकी हर संभव मदद की।
जडेजा के पिता ने बेटे-बहू पर लगाए संगीन आरोप
हालांकि अपने पिछले कई इंटरव्यू में रविंद्र जडेजा ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिता और बहनों को दिया है। उन्होंने हमेशा कहा कि 'वह क्रिकेट में है मुकाम अपनी बहनों और पिता की वजह से ही हासिल कर पाए हैं लेकिन आज जिस तरह से उनके पिता ने उनके बारे में बात की, ये अपने आप में एक चौंकाने वाली बात है।'
'अपने बेटे को क्रिकेटर बनाकर गलती की'
आपको बता दें कि अनिरुद्ध सिंह जडेजा, ने ये बात भास्कर मीडिया से बात करते हुए कही है। अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि 'आज उन्हें अफसोस होता है कि उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाया। उसकी शादी रिवाबा से होनी ही नहीं चाहिए थी। उसने मेरा घर तहस-नहस कर दिया। कल तक जिस घर में प्रेम और अपनापन था, आज उस घर में बिखराव और क्लेश है। वो पिछले पांच सालों से रविद्र और रिवाबा से अलग रहे हैं। उनका कहना है कि अब तो उन्हें लगता ही नहीं उनका कोई बेटा भी है।'












Click it and Unblock the Notifications