बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 8 No Ball डाल चुके हैं रवींद्र जडेजा, इंदौर टेस्ट में लाबुशेन को कर दिया था बोल्ड

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा कुल 8 नो बॉल अभी तक डाल चुके हैं। उनके नाम इस सीरीज में 18 विकेट दर्ज हो चुके हैं, लेकिन यह आंकड़ा 20 हो सकता था। अगर जडेजा ने 8 नो बॉल नहीं डाली होती।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेला जा रहा है। आज टेस्ट मैच का पहला दिन है और भारत की पहली पारी 109 रन पर सिमट भी गई है। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बहुत अच्छी रही है। पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्द्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दूसरे सेशन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 71 रन है।

जडेजा की नो बॉल बनीं सिरदर्द

जडेजा की नो बॉल बनीं सिरदर्द

आपको बता दें कि भारत की ओर से शुरुआत में गेंदबाजी अच्छी हुई थी और 12 रन के स्कोर पर ही ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लग गया था। एक समय ऐसा भी आया था जब जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को शून्य पर ही बोल्ड कर दिया था, लेकिन जडेजा की वो गेंद नो बॉल थी और लाबुशेन बच गए। दूसरे सेशन तक लाबुशेन ने 51 गेंदें खेलते हुए 16 रन बना लिए हैं। अभी देखना यह दिलचस्प होगा कि जडेजा को और भारत को लाबुशेन को जीवनदान देना कितना भारी पड़ सकता है?

जडेजा ने इस सीरीज में फेंक दी हैं 8 नो बॉल

जडेजा ने इस सीरीज में फेंक दी हैं 8 नो बॉल

आपको बता दें कि रवींद्र जडेजा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है और उनकी वापसी कमाल की रही है। जडेजा ने अभी तक इस सीरीज में 18 विकेट अपने नाम कर लिए हैं, लेकिन यह आंकड़ा 20 होता अगर जडेजा सीरीज में अभी तक 8 नो बॉल ना फेंके होते। जी हां, जडेजा की नो बॉल का सिलसिला इंदौर टेस्ट में भी जारी है। मैच के पहले ही दिन जडेजा 2 नो बॉल फेंक चुके हैं, जिसमें से एक पर तो उन्हें विकेट भी मिल गया था। उन्होंने लाबुशेन को बोल्ड कर दिया था। इस सीरीज में जडेजा अभी तक कुल 8 नो बॉल फेंक चुके हैं।

सीरीज में नो बॉल पर 2 विकेट गंवा चुके हैं जडेजा

सीरीज में नो बॉल पर 2 विकेट गंवा चुके हैं जडेजा

इससे पहले जडेजा ने नागपुर और दिल्ली टेस्ट में भी नो बॉल की थी। जडेजा ने नागपुर टेस्ट की दो पारियों में पांच नो बॉल की थी, जबकि दिल्ली टेस्ट में उन्होंने एक नो बॉल की थी। इंदौर टेस्ट में जडेजा खबर लिखे जाने तक 2 नो बॉल कर चुके हैं। जैसे आज जडेजा नो बॉल की वजह से लाबुशेन का विकेट गंवाया है उसी तरह उन्होंने नागपुर में स्टीव स्मिथ का विकेट गंवाया था। अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने वाल जडेज को इस मामले में सुधार करने की जरूरत है, क्योंकि किसी मैच में स्पिनर का ओवरस्टेप करना बहुत ही हैरानी की बात है।

जडेजा की नो बॉल से गावस्कर नाराज

जडेजा की नो बॉल से गावस्कर नाराज

इंदौर टेस्ट में मार्नस लाबुशेन को मिले जीवनदान पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि ऐसे बड़े मुकाबलों में यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। गावस्कर ने कहा कि जडेजा के पास कुछ मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं, लेकिन एक स्पिनर नो-बॉल फेंकता है ... मुझे लगता है कि पारस म्हाम्ब्रे को उसके साथ बैठना होगा और उसे पीछे से गेंदबाजी करनी होगी। यह भारत को महंगा पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+