रवीन्द्र जडेजा IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए कब खेले? एक टेस्ट मैच की फीस से भी कम थी सैलरी
Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले एक खबर हर किसी को हैरान कर रही है। बताया जा रहा है कि रवीन्द्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल किया जाएगा और बातचीत चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस संभावित ट्रेड में संजू सैमसन का नाम भी जुड़ा है, जो इस खबर को और सनसनीखेज बना रहा है।
रविंद्र जडेजा पिछले 13 वर्षों से चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर टीम को कई बार चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब खबरें हैं कि फ्रेंचाइज़ी टीम संयोजन और अगले चक्र की रणनीति को ध्यान में रखते हुए बड़े बदलावों पर विचार कर रही है।

जडेजा और राजस्थान रॉयल्स का पुराना रिश्ता
दिलचस्प बात यह है कि जडेजा का आईपीएल करियर राजस्थान रॉयल्स से ही शुरू हुआ था। साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में जब राजस्थान रॉयल्स ने पहला आईपीएल खिताब जीता था, तब जडेजा उसी टीम का हिस्सा थे। दो साल तक वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। 2009 में मुंबई इंडियंस ने जडेजा से सम्पर्क किया था और रिलीज से पहले उनको किसी टीम के साथ जाने की अनुमति नहीं दी, उन पर डबल क्रॉस के आरोप लगे और 2010 में आईपीएल से बैन किये गए। साल 2012 में वह चेन्नई सुपर किंग्स में चले गए।
कितनी थी जडेजा की उस समय सैलरी
उस समय उन्हें 12 लाख रुपये की सैलरी पर टीम में शामिल किया गया था, जबकि आज एक टेस्ट मैच खेलने पर उन्हें 15 लाख रुपये मिलते हैं। उस समय जडेजा काफी नए थे और अंडर 19 टीम से आए थे, इस वजह से उनको रकम भी काफी कम मिली। समय के साथ उनकी वैल्यू बढती चली गई और प्रदर्शन में भी धमाल देखने को मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन ही जडेजा को 18 करोड़ की भारी रकम के साथ रिटेन किया था। इस बार भी इतनी आसानी से जडेजा को चेन्नई नहीं जाने देगी। आधिकारिक पुष्टि होने पर ही अफवाहों पर विराम लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications