On This Day: वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अकेले लड़े रवींद्र जडेजा, अर्धशतक जड़ते ही मैदान पर चलाया तलवार

world cup 2019 India vs New Zealand semi final match: भारतीय टीम के लिए पिछले 5 सालों में रवींद्र जडेजा ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी है। जडेजा की बल्लेबाजी में पिछले कुछ सालों में काफी निखार देखने को मिला है। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत तेजी से बढ़ा है। टेस्ट के साथ-साथ वनडे क्रिकेट में भी जडेजा ने अपने खेल को काफी सुधारने का काम किया है।

2019 वर्ल्ड कप में दिखाया दम: आज ही के दिन साल 2019 में यानी 10 जुलाई को रवींद्र जडेजा ने एक कमाल की पारी खेली थी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मैच फैंस के जहन में आज भी ताजा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।

Ravindra Jadeja 1

59 गेंदों में 77 रनों की पारी: 240 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 92 रनों पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे रवींद्र जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रनों की शानदार पारी खेल टीम की वापसी करा दी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौंके और 4 छक्के लगाने का कारनामा किया। जडेजा भारत को जीत के काफी करीब ले आए थे। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

धोनी के सामने चलाया तलवार: इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी निभाई। जडेजा ने अपना अर्धशतक जड़ने के बाद मैदान पर तलवार चलाया। जडेजा ने विपरीत परिस्थितियों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर 77 रन बनाकर काफी हद तक भारत की मैच में वापसी करा दी थी। रवींद्र जडेजा दबाव की परिस्थितियों में अक्सर ही निखरकर सामने आते हैं।

जडेजा से होगी उम्मीदें: भारत इस साल अपने सरजमीं पर वर्ल्ड कप खेलने वाला है। 2011 के वर्ल्ड कप में भारत को जीत दिलाने में युवराज सिंह का अहम रोल रहा था। क्रिकेट के कई दिग्गजों का मानना है कि रवींद्र जडेजा युवराज सिंह की तरह इस साल भारत के लिए मैच विनिंग खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+