धोनी के कहने पर छोड़ी रवीन्द्र जडेजा ने टीम, CSK करने वाली थी बाहर, रिटेंशन के बाद बड़ा खुलासा

Ravindra Jadeja: रवीन्द्र जडेजा ने जब 13 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ा, तो सवाल यह था कि आखिर ऐसा क्या हुआ है, जो जडेजा ने इतना बड़ा निर्णय लिया है। अब इस बारे में जानकारी सामने आई है। शनिवार को रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद एक खुलासा हुआ है।

हालांकि जडेजा के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़कर जाना आसान कार्य नहीं था। चेन्नई सुपर किंग्स के भी अपने प्लान्स थे। उसे देखते हुए धोनी ने जडेजा से बात की और राजस्थान रॉयल्स में जाने की सलाह दी, जिसे रवीन्द्र जडेजा ने मान लिया।

ravindra jadeja

दरअसल जडेजा की टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बनने वाली थी। चेन्नई सुपर किंग्स की योजना उनको ड्रॉप करने की थी। धोनी और जडेजा के बीच साफ़ बातचीत हुई। नूर अहमद के कारण जडेजा की टीम में जगह नहीं बनती, इसे देखते हुए माही ने बात की।

जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी को टीम से बाहर रखना भी अच्छी बात नहीं होगी। वह लगातार खेलते रहे हैं। सीनियर और दिग्गज को बाहर रखने का फैसला भी आलोचना वाला ही होता। इसे देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने रवीन्द्र जडेजा को सलाह दी। यह बातचीत रिटेंशन से पहले हुई।

धोनी और जडेजा ने चेन्नैस सुपर किंग्स के साथ काफी समय एक साथ बिताया है। साल 2023 का आईपीएल जडेजा ने ही जिताया था। अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में जडेजा बैटिंग कर रहे थे और अंत में उन्होंने कुछ धांसू शॉट जड़कर टीम को जीत दिलाई।

चेन्नई सुपर किंग्स में रवीन्द्र जडेजा की फीस 18 करोड़ रुपये थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स में उनको कम पैसे मिलेंगे। यह टीम और जडेजा के बीच की बात है। इसमें चेन्नई की कोई भूमिका नहीं है। जडेजा को राजस्थान रॉयल्स में 14 करोड़ रुपये की धन राशि मिलनी है।

चेन्नई से जडेजा के जाने को लेकर टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने लिया है और यह बेहद कठिन निर्णय था क्योंकि जड्डू को बाहर करना आसान नहीं है। वर्षों से सीएसके की सफलता में उनका बड़ा योगदान रहा है। यह शायद सीएसके मैनेजमेंट द्वारा लिए गए सबसे कठिन फैसलों में से एक है। टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है, और इसी ट्रांज़िशन को देखते हुए मैनेजमेंट को यह कड़ा निर्णय लेना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+