WI vs IND: 'टीम में कोई भी घमंडी नहीं...', कपिल देव के बयान पर जडेजा का जवाब

Ravindra Jadeja hits back at Kapil Dev: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने दूसरे वनडे मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद क्रिकेट के दिग्गजों ने कई तरह के सवाल उठाए थे। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार प्लेयर के नहीं खेलने की भी जमकर आलोचना की गई थी। इस दौरान भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपने बयान से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।

भारतीय खिलाड़ियों को बताया घमंडी: भारत की हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय टीम के खिलाड़ी के खेलने के तरीके पर सवाल उठाए। पूर्व महान ऑलराउंडर कपिल देव ने भारतीय खिलड़ियों को घमंडी बता दिया। कपिल देव ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरे विचार में कभी-कभी ज़्यादा पैसा हो जाने से लोगों के अंदर घंमड आ जाता है और उन्हें लगने लगता है कि वो सब जानते हैं।

Ravindra Jadeja

रवींद्र जेडजा ने दिया करारा जवाब: कपिल देव के इस बयान पर अब रवींद्र जडेजा ने अपनी बात कही है। जडेजा ने तीसरे वनडे से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि पूर्व खिलाड़ियों को अपनी बात रखने का पूरा हक है। लेकिन उन्होंने जो खिलाड़ियों को बारे में कहा है वह बिल्कुल भी सच नहीं है। जडेजा ने कहा कि जब भारत मैच हारता है तो लोग ऐसी टिप्पणियां करते हैं। जडेजा ने कहा कि हर खिलाड़ी की कोशिश टीम को जीत दिलाने पर रहती है।

हर कोई मेहनत करना जानता है: रवींद्र जडेजा के मुताबिक टीम में जगह बनाने वाले हर खिलाड़ी अपनी मेहनत के बलबूते यहां तक पहुंचा है। यह युवा और अनुभव को मिलाकर एक अच्छी टीम है। हम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और यही हमारा मुख्य उद्देश्य है, कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। रवींद्र जडेजा और कपिल देव के बीच हुई इस तीखी नोक-झोंक पर सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी राय दे रहे हैं।

सीरीज जीत पर नजर: भारत को मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेलना है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज जीतने की होगी। तीसरे वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में भी टीम कुछ जरूरी बदलाव कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+