Ravindra Jadeja: जडेजा की तलवार की धार से घायल हुए अंग्रेज, गिल के साथ मिलकर बिछाई रनों की बिसात
Ravindra Jadeja: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के लिए रविन्द्र जडेजा ने धांसू काम किया और अंग्रेजी की बखिया उधड़ने का काम किया। कप्तान शुभमन गिल पहले से ही शतक जड़कर टिके हुए थे और दोनों ने मिलकर रंग जमा दिया।
गिल और जडेजा ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया, इससे ऐसा लगा कि शायद इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लेकर बड़ी गलती कर दी। दूसरे दिन के पहले सेशन में इंग्लिश गेंदबाज बेबस दिखाई दिए।

Ravindra Jadeja का वार
पहले सेशन के अंतिम 15 मिनटों तक जडेजा टिके हुए थे लेकिन इसी समय अपना संयम खो बैठे। हालांकि आउट होने से पहले वह अपना काम बखूबी करके गए और कई आलोचकों के मुंह पर अपने बल्ले से करारा तमाचा जड़ने में भी सफल रहे।
Ravindra Jadeja शतक से चूके
पहले दिन के खेल में पांचवें विकेट के रूप में नितीश रेड्डी आउट हुए थे, उस समय स्कोर 211 था। वहां से जडेजा और गिल ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने मिलकर 200 से ज्यादा रनों की भागीदारी की। उन्होंने टीम इंडिया का स्कोर 400 से पार करा दिया। हालांकि जडेजा 89 के निजी स्कोर पर आउट हो गए, वह शतक जड़ने से चूक गए।
गिल ने किंग कोहली को पछाड़ा
उधर गिल इंग्लैंड में भारत से 150 टेस्ट रनों की पारी खेलने वाले दूसरे युवा बन गए। सचिन तेंदुलकर ने 23 साल में ऐसा किया था, गिल अभी 25 साल के हैं। इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली 138 पारियों में रनों के मामले में गिल ने कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने 5503 रन बनाए थे, गिल आगे निकल गए। शतक दोनों के 16-16 हैं।
लंच ब्रेक तक भारत ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 416 रन बना दिए थे। इस दौरान शुभमन गिल का निजी स्कोर 168 रन था। उनके साथ वॉशिंगटन सुंदर 1 रन के निजी स्कोर पर खड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications