'कोहली दूसरे ग्रह पर थे, मैं वापस धरती पर आया', अश्विन ने याद की अपने करियर की 1 रनों की वो 'बेस्ट' पारी

IND vs PAK World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप 2022 में एक बड़ा ही रोमांचक मैच हुआ था जो आज तक दर्शकों को याद है। यह मैच इतना रोमांचित करने वाला था कि भारत और पाक क्रिकेट प्रतिद्वंदता के इतिहास में चार चांद लग गए थे।

इस मैच में विराट कोहली ने 82 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली थी और रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में 1 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी।

 IND vs PAK Match in T20 World Cup

इस मुकाबले में भारत को अंतिम दो गेंदों पर जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी। लेकिन मोहम्मद नवाज की गेंद पर दिनेश कार्तिक स्टंप आउट हो गए थे और अश्विन अंतिम गेंद खेलने आए थे जिस पर 2 रन बनाने थे। इतनी टाइट सिचुएशन में भी अश्विन को पता था कि भारत मैच जीतने जा रहा है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए इस मुकाबले के दौरान अश्विन क्या सोच रहे थे, यह उन्होंने आईसीसी से बात करते हुए खुलासा किया है। अश्विन कहते हैं, 'मैं दिनेश कार्तिक को कोस रहा था कि उन्होंने मुझे इतना मुश्किल काम दे दिया। मुझे एहसास हुआ कि इतने सारे लोग शोर मचा रहे हैं, मैंने इतनी भीड़ कभी नहीं देखी थी।

"विराट कोहली ने भी मुझे एक गेंद को खेलने के 7 तरीके बता दिए। मैंने मन में कहा, 'अगर मैं इतनी बल्लेबाजी जानता तो नंबर 8 पर बैटिंग करने नहीं आता।' लेकिन विराट कोहली की आंखों में देख कर लग रहा था कि जैसे वे किसी और ही ग्रह पर पहुंचे हुए हैं और मैंने खुद को वापस जमीन पर लाने के लिए दिमाग को ठंडा रखा। जैसे ही गेंदबाज ने मुझे वाइड गेंद फेंकी तो मैं जानता था कि मैं यह मैच जीत चुका हूं।"

बता दें, इस मुकाबले में नवाज ने अश्विन को गेंद वाइड गेंद दी थी, जिस पर अश्विन चाहते तो शॉट खेल सकते थे, लेकिन उन्होंने शानदार दिमाग का परिचय देते हुए गेंद को लीव कर दिया। अगली गेंद पर अश्विन ने मिड ऑफ पर एक स्ट्राइक लेकर 1 रन बनाया और भारत को जीता दिया।

अश्विन कहते हैं कि वह आज भी हर रात सोते हुए इस बारे में सोचते हैं कि कैसे यह मैच उनके द्वारा ही जिताया जाना लिखा था। अश्विन के मुताबिक अंतिम गेंद पर कुछ भी हो सकता था क्योंकि मामला बहुत करीब था। अश्विन विराट कोहली की पारी की भी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि यह एक ऐसा मुकाबला था जो उनके करियर के सबसे शानदार मैचों में से एक था।

भारत ने सुपर 12 स्टेज में ग्रुप 2 में टॉप किया था, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार गए थे। विराट कोहली ने 2022 में हुए टी-20 वर्ल्ड कप में 6 मैच खेलकर 98.6 की औसत से 296 रन बनाए थे और वे प्रतियोगिता के सर्वोच्च स्कोरर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+