जडेजा-अश्विन के बीच अचानक हुई जहान्वी कपूर की एंट्री! फैंस ने कहा- अन्ना IPL पर ध्यान दो...
Ravichandran Ashwin and Janhvi Kapoor: भारत की सबसे सफल गेंदबाजी जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की मानी जाती है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। पिछले कुछ समय से रविचंद्रन अश्विन वनडे और टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अश्विन का जादू अभी भी बरकरार है।
अश्विन-जडेजा ने रचा था इतिहास
हाल ही में रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने 50 टेस्ट में भारत के लिए सबसे अधिक विकेट झटकने का काम किया। इससे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ने 54 मैचो में 501 विकेट झटके थे। लेकिन अश्विन-जडेजा की जोड़ी अब कुंबले-हरभजन की जोड़ी को पछाड़ कर सबसे सफल टेस्ट गेंदबाजी की जोड़ी बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान इन दोनों ने मिलकर टेस्ट फॉर्मेट में 501 से अधिक विकेट हासिल कर लिए हैं।

सोशल मीडिया पर की खिंचाई
अश्विन और जडेजा सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे की खिंचाई करते रहते हैं। हाल ही में अश्विन से जडेजा ने एक सवाल पूछा था। दरअसल जडेजा ने अश्विन को तमिल मैसेज भेजा। इसके बाद उन्होंने अश्विन से पूछा कि तुम्हें मेरा तमिल कैसा लगा। इसके जवाब में अश्विन ने कहा बहुत बढ़िया, मैं अपनी हंसी रोक नहीं पाया।
अश्विन ने लिए मजे
अश्विन और जडेजा की बातचीत के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस जहान्वी कपूर के नाम की एक ट्विटर आईडी से भी कमेंट आया। इस कमेंट में अश्विन के सपोर्ट में कुछ बातें लिखी गई। जिसके बाद अश्विन ने भी जहान्वी कपूर से उनका हाल-चाल पूछा। हालांकि जहान्वी कपूर का यह अकाउंट पैरोडी था। लेकिन अश्विन ने कमेंट करके कहा कि आपसे बात करते हुए ऐसा लगा जैसे मैं रियल पैरोडी से ही बात कर रहा हूं। फिर हंसने वाली इमोजी भेजी।
फैंस ने किया ट्रोल
अश्विन को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस भी लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि अन्ना आईपीएल आने वाला है, अपना ध्यान उस पर दो। बता दें कि पैरोडी अकाउंट्स ट्विटर पर किसी पापुलर शख्स के नाम से बनाई जाती है। हालांकि पैरोडी लिखे होने की वजह से असली और नकली का फर्क आसानी से पता चल जाता है। पैरोडी अकाउंट उन अकाउंट को कहा जाता है जिन्हें कोई व्यक्ति दुसरे पॉपुलर व्यक्ति के नाम पर चला रहा है. कई यूजर्स ने तो वेरीफिकेशन करवाकर ब्लू टिक भी ले रखा है।












Click it and Unblock the Notifications