Padma Awards: अश्विन को पद्म श्री और पीआर श्रीजेश को पद्म भूषण पुरस्कार देने का ऐलान

Padma Awards: गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है। भारतीय टीम के दिग्गज गेंदबाज का भी नाम इस लिस्ट में है। इसके अलावा अन्य खेलों से भी कुछ प्लेयर्स इस खास सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसका ऐलान किया है।

अलग-अलग गेम्स से जुड़े खिलाड़ियों को उनके अनमोल योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से नवाजा गया है। भारतीय क्रिकेट टीम से हाल ही में रिटायर होने वाले रविचंद्रन अश्विन के योगदान को इसका उचित रिवॉर्ड दिया गया है। अश्विन को पद्म श्री देने की घोषणा हुई है।

padma awards

अश्विन भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। पीआर श्रीजेश पिछले साल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली हॉकी टीम में थे और बाद में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। पेरिस पैरालंपिक में तीरंदाजी का गोल्ड जीतने वाए हरविंदर सिंह को पद्म श्री मिलेगा।

केरल के फुटबॉलर आईएम विजयन को पद्म श्री देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पूर्व एथलीट सत्यपाल सिंह को भी पद्म श्री मिलेगा। इस तरह अलग-अलग पांच लोगों का नाम खेल जगत इस लिस्ट में शामिल किया गया है। इससे आने वाले प्लेयर्स का मनोबल निश्चित रूप से ऊँचा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+