रविचंद्रन अश्विन ने लिया विदेश में जाकर खेलने का फैसला, IPL से पूरी तरह हटने का ऐलान
Ravichandran Ashwin: पिछले कुछ दिनों से रविचंद्रन अश्विन के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर बहस चल रही थी। अश्विन ने उन सभी कयासों और बातों पर विराम लगाने का काम करते हुए अब रिटायमेंट की घोषणा कर दी है।सोशल मीडिया पर आकर अश्विन ने अपने फैसले से अवगत कराया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद अश्विन आईपीएल का हिस्सा थे लेकिन अब और नहीं खेलने का फैसला लिया है। आईपीएल में उनका एक अलग योगदान रहा है।

अश्विन ने लिखा कि खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहा जाता है कि हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। आज मेरा आईपीएल क्रिकेटर के रूप में सफर समाप्त हो रहा है, लेकिन आज से एक नए सफर की शुरुआत हो रही है, दुनिया भर की लीग्स में खेल को एक्सप्लोर करने की।
उन्होंने लिखा कि इन वर्षों में शानदार यादें और रिश्ते देने के लिए मैं सभी फ्रेंचाइज़ियों का दिल से धन्यवाद करता हूँ। साथ ही आईपीएल और बीसीसीआई का भी आभार, जिन्होंने मुझे अब तक इतना कुछ दिया। अब आगे के सफर को एंजॉय करने और उसे पूरी तरह जीने के लिए उत्साहित हूँ।
अश्विन ने साल 2009 में आईपीएल का सफर शुरू किया था, जो साल 2025 तक चला। अंतिम बार वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इसी साल खेले थे। इस मेगा लीग में उनका करियर काफी अच्छा रहा है। आईपीएल में अश्विन ने कुल 221 मुकाबले खेलकर 187 विकेट हासिल किये। इस दौरान उनका इकोनमी रेट 7 से थोड़ा ऊपर रहा। बैटिंग में एक फिफ्टी की मदद से उन्होंने कुल 833 रन बनाए।
अश्विन का नाता कई आईपीएल टीमों के साथ रहा है। वह चेन्नई सुपर किंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स आदि टीमों के लिए खेले और अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाया। अब देखना होगा कि वह विदेश में किस लीग से जुड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications