Ravichandran Ashwin: अश्विन इतिहास रचने से 200 विकेट दूर? क्या तोड़ पाएंगे शेन वॉर्न का ये महारिकॉर्ड

Ravichandran Ashwin: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड की पारी के दौरान 16 फरवरी को भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन देश के लिए सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने, लेकिन स्टार गेंदबाज की मां की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें बीच में ही मैच छोड़कर जाना पडा।

अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड
चेन्नई की सड़कों पर टेनिस-बॉल क्रिकेट खेलकर गेंदबाजी की तरकीबें और कौशल सीखने वाले इस क्रिकेटर ने राजकोट में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड के जैक क्रॉली को आउट कर ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। कुल मिलाकर यह रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 87 मैचों में 500 टेस्ट विकेट हासिल किए थे। भारत के लिए अनिल कुंबले ने 105 मैचों के साथ ये रिकॉर्ड बनाया था, जिसे अब अश्विन ने तोड़ दिया है।

ravichandran ashwin

कुंबले ने बधाई के साथ दिया 700 विकेट का आंकड़ा
कुंबले ने अश्विन से बात कर बधाई दी और उनसे कहा कि, 'आप पर बहुत गर्व है, आपके 500 विकेट और आने वाले माइलस्टोन के लिए 620, 625, 700 विकेट ठीक हैं, आपको यहीं खत्म करना है। इससे नीचे का मत सोचें।' दरअसल, सिर्फ कुंबले ही नहीं बल्कि अश्विन के फैंस भी यही चाहते हैं कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी 700 विकेट की उपलब्धि हासिल करे।

आसान नहीं होगी इस महारिकॉर्ड की डगर
हालांकि, इस आंकड़े तक पहुंचना इतना आसान भी नहीं होने वाला है, क्योंकि अभी ऑफस्पिनर 37 साल के हो चुके हैं, ऐसे में उन्हें 200 विकेट और लेने के लिए लगातार फिट रहना और प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना एक बड़ी चुनौती हो सकता है, लेकिन ये नामुंकिन भी नहीं है।

ये भी पढ़ें- रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने सबसे तेज 500 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में किसके नाम है सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड

  • मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका): 133 टेस्ट- 800 विकेट
  • शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया): 145 टेस्ट- 708 विकेट
  • जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड): 185* टेस्ट- 696* विकेट
  • अनिल कुंबले (भारत): 132 टेस्ट- 619 विकेट
  • स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड): 167 टेस्ट- 604 विकेट
  • ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया): 124 टेस्ट- 563 विकेट
  • कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज): 132 टेस्ट- 519 विकेट
  • नाथन लायन (ऑस्ट्रेलिया ): 127* टेस्ट- 517*
  • रविचंद्रन अश्विन (भारत): 98* टेस्ट- 500* विकेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+