बुमराह को कभी टेस्ट कमान नहीं देंगे रवि शास्त्री, रोहित और विराट में बेहतर कौन? इस पर दिया ये जवाब
नई दिल्लीः विराट कोहली के टेस्ट टीम की कमान छोड़ने के बाद बीसीसीआई किसी एक ऐसे उपयुक्त दावेदार की तलाश में है जो क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारतीय टीम को आगे बढ़ा सके। रोहित शर्मा को कप्तानी मिलने के काफी चांस है लेकिन इसके साथ ही टीम में ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी भी मौजूद है। जसप्रीत बुमराह का सामने आना एक रोचक बात है क्योंकि वे एक तेज गेंदबाज है और फास्ट बॉलर हर मैच नहीं खेल पाते हैं। अगर जसप्रीत बुमराह को कमान देनी है तो बीसीसीआई को सफेद गेंद क्रिकेट में बुमराह को कम से कम खिलाना होगा जैसे कि आजकल मोहम्मद शमी के साथ होता है।

तेज गेंदबाज का भारत में टेस्ट कप्तान होना मुश्किल- रवि शास्त्री
लेकिन भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री को लगता है कि एक तेज गेंदबाज भारत में कप्तान होना बहुत मुश्किल है। जब रवि शास्त्री ने शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल पर बात की तो उन्होंने साफ कहा कि मैंने एक पल के लिए भी बुमराह को कप्तान बनने का नहीं सोचा। भारत में एक तेज गेंदबाज का कप्तान बनना मुश्किल है। इसके लिए एक तेज गेंदबाज को ऑलराउंडर होना चाहिए और या फिर वह बॉब विलिस जैसा कप्तान हो जो जहां पर भी खेलते थे तो तेज गेंदबाज ही मुख्य भूमिकाएं निभाते थे। बहुत ही मुश्किल है कि कोई भी तेज गेंदबाज लंबे समय तक कप्तानी के लिए खेल पाएगा। या तो फिर वह तेज गेंदबाज कपिलदेव, इमरान खान और सर गारफील्ड सोबर्स की जेनुइन ऑलराउंडर हो।

विराट कोहली और रोहित शर्मा में बेहतर बल्लेबाज कौन?
जब उम्र की बात है तो उनको भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रही वनडे और टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया है। रवि शास्त्री ने इस दौरान शोएब अख्तर से बातचीत में विराट कोहली और रोहित शर्मा की बैटिंग को लेकर भी अपना रिएक्शन दिया है। शास्त्री ने कहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली सीमित ओवर की क्रिकेट में भारत के 2 सबसे बड़े बल्लेबाजी सुपरस्टार हैं लेकिन दोनों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है। हालांकि शास्त्री यहां कहते हैं कि मैदान के बाहर के खिलाड़ी एकदम अलग है।

'मैदान पर कोहली एक बीस्ट हैं'
इस मामले में रवि शास्त्री का कहना है कि जब बात ऊर्जा और जोश की आती है तो विराट कोहली एक बीस्ट हैं और उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। लेकिन जब वे मैदान के बाहर आते हैं तो बहुत ही शांत रहते हैं। दूसरी ओर रवि शास्त्री का रोहित शर्मा की बैटिंग को लेकर मानना है कि उसमें काफी सुधार हुआ है। रवि शास्त्री का कहना है कि रोहित शर्मा एक गिफ्टेड बल्लेबाज हैं और उन्होंने फिर यह तय किया कि वे कड़ी से कड़ी मेहनत करके इस तोहफे का भरपूर फायदा उठाएंगे। जब रोहित शर्मा अपनी लय में होते हैं तो दुनिया में ऐसे बहुत ही कम बल्लेबाज होंगे जो उनका मुकाबला कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications