राशिद खान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड से हिलाई दुनिया, ऐसा कीर्तिमान तो आज तक कोई नहीं बना पाया, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

Rashid Khan: टी20 क्रिकेट में राशिद खान का कोई जवाब नहीं है, वह मैदान पर उतरने के बाद कोई न कोई रिकॉर्ड स्थापित करते ही हैं, इस बार कुछ ऐसा किया है, जिससे तहलका मच गया है। राशिद खान ने रिकॉर्ड बुक को ही हिला डाला है।

यूएई के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज के दौरान राशिद खान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है, गेंदबाजी से धमाका करते हुए राशिद खान ने अपनी टीम को जीत दिलाने का काम भी किया है। टी20 में राशिद खान दुनिया के महानतम गेंदबाज बन गए हैं।

rashid khan

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में राशिद खान अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी को पीछे छोड़ने का काम किया है। टिम साउदी और राशिद खान में महज 2 विकेटों का फासला था।

Rashid Khan का वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूएई के खिलाफ मुकाबले में राशिद खान ने 3 विकेट लेते हुए उस फैसले को पाट दिया और दुनिया में सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उनके नाम अब 98 मैचों में कुल 165 विकेट हो गए हैं। टी20 के इतिहास में यह बड़ी उपलब्धि है।

कीवी गेंदबाज टिम साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट पाने नाम किये थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर ईश सोढ़ी का नाम है, जिन्होंने कुल 150 विकेट हासिल किये हैं। इन तीन प्लेयर्स के अलावा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट लेने का कारनामा अन्य किसी खिलाड़ी ने नहीं किया है।

Rashid Khan की टीम को मिली जीत

यूएई के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 188 रनों का स्कोर हासिल किया। इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 63 विकेट अपने नाम किये। सदिकुल्लाह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। जवाबी पारी में खेलते हुए यूएई ने 8 विकेट पर 150 रन बनाए। यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम ने 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 67 रनों की पारी खेली।

क्रम खिलाड़ी मैच पारियां विकेट
1
राशिद खान (अफगानिस्तान) 98 98 165
2
टिम साउदी (न्यूज़ीलैंड) 126 123 164
3
ईश सोढ़ी (न्यूज़ीलैंड) 126 121 150
4
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 129 126 149
5
मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)
113 112 142
6
आदिल राशिद (इंग्लैंड) 127 122 135
7
वनिंदु हसरंगा (श्रीलंका) 79 77 131
8
एडम ज़म्पा (ऑस्ट्रेलिया) 103 102 130
9
मार्क अडायर (आयरलैंड) 89 89 128
10
एहसान खान (हॉन्ग कॉन्ग) 94 92 127
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+