अब शुरू होगी PSL की बर्बादी! तीन अफगानी क्रिकेटरों की मौत पर राशिद खान का 'घातक' प्लान

पाकिस्तान द्वारा किए गए घातक एयरस्ट्राइक में 10 अफगानिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई, जिसमें 3 युवा अफगानी क्रिकेटर भी शामिल थे। इस बर्बर हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है, और इसका सबसे बड़ा झटका पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर पड़ने वाला है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस हमले के विरोध में पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली ट्राई-सीरीज से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन सबसे बड़ा 'विस्फोट' दुनिया के नंबर 1 स्पिनर राशिद खान ने किया है।

rashid khan

अफगानी क्रिकेटरों की मौत से खौल उठे राशिद ने अपने X (पहले ट्विटर) बायो से Lahore Qalandars टीम का नाम हटा दिया है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वह अब PSL से हमेशा के लिए किनारा करने वाले हैं! अगर ऐसा होता है, तो यह लाहौर कलंदर्स और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए विनाशकारी साबित होगा।

राशिद खान का 'घातक प्लान'
राशिद खान ने पाकिस्तान के इस कदम को 'अनैतिक' (Immoral) और 'बर्बर' बताते हुए कड़ी निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह कार्रवाई मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता।

राशिद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
राशिद ने लिखा, 'नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाना पूरी तरह से अनैतिक और बर्बर है। ये अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी कृत्य मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन करते हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।'

उन्होंने ACB के फैसले का स्वागत करते हुए यह भी कहा, 'हमारे लोगों के इस मुश्किल समय में मैं उनके साथ खड़ा हूं, हमारी राष्ट्रीय गरिमा सबसे ऊपर होनी चाहिए।' राशिद का यह कदम PSL में उनके भविष्य पर सबसे बड़ा सवालिया निशान लगाता है।

आग बबूला हुआ अफगान क्रिकेट बिरादरी
राशिद खान के इस विरोध के बाद, अफगानिस्तान क्रिकेट बिरादरी भी पाकिस्तान पर पूरी तरह भड़क उठी है। मोहम्मद नबी समेत अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने भी पाकिस्तान की सेना के इस कदम की आलोचना की है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

PSL के लिए क्यों है यह सबसे बड़ा झटका?

राशिद खान PSL के सबसे बड़े स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं और लाहौर कलंदर्स की जान माने जाते हैं। उनका अचानक टीम के नाम को सोशल मीडिया से हटाना यह दिखाता है कि राष्ट्रीय गौरव उनके लिए फ्रेंचाइजी क्रिकेट से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि राशिद खान PSL से हटते हैं, तो:

  • लाहौर कलंदर्स को एक मैच-विनर खिलाड़ी की कमी खलेगी।
  • PSL की ग्लोबल ब्रांड वैल्यू पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
  • यह अन्य अफगानी खिलाड़ियों (जैसे नबी और फ़ज़लहक फ़ारूकी) को भी लीग छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकता है, जिससे लीग की पहचान पर गहरा असर पड़ेगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+