Ranji Trophy: विराट कोहली ने लंच में क्या खाया? खाने का मेन्यू आया सामने, जानें डिश का नाम

Ranji Trophy: फैन्स किसी क्रिकेटर के लिए लाइन लगाकर खड़े हों, यह हर दिन देखने को नहीं मिलता है लेकिन दिल्ली में आज ऐसा हुआ था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लम्बी कतारें देखने को मिली थी। मौका भी कुछ अलग और ख़ास था।

अपने पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली को देखने के लिए फैन्स ने लम्बी लाइन लगाई। रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मैच में विराट कोहली दिल्ली के लिए खेल रहे हैं और 13 साल बाद वह घरेलू क्रिकेट में वापस आए हैं। फैन्स के लिए फ्री एंट्री थी और उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया।

virat-kohli

ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की हार के बाद सीनियर्स भी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। कोहली को दिल्ली में खेलते हुए देखने के लिए हजारों फैन्स आए। कोहली अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं और इसके लिए खाने-पीने का भी काफी ध्यान रखते हैं।

दिल्ली में रणजी मैच के पहले दिन कोहली के खाने की डिश सामने आई है। कोहली काफी फिक्स और लिमिटेड चीजें खाते हैं। लंच में उनके खाने की चीज का खुलासा हो गया है। जर्नलिस्ट रोहित जुगलान ने डीडीसीए के शेफ का इंटरव्यू किया और वहां से पता चला कि कोहली ने लंच में क्या लिया।

Ranji Trophy: कोहली ने क्या खाया

एक्स पर मौजूद पोस्ट के अनुसार उन्होंने बताया कि लंच में कोहली ने डीडीसीए कैंटीन से चिली पनीर ऑर्डर किया है। कोहली फिक्स चीजें ही खाते हैं, इस वजह से उन्होंने यही खाना ऑर्डर किया था। वह काफी चीजों को अवॉइड करते हैं।

खुद किया था विराट कोहली ने खुलासा

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया भी था कि मुझे खाने के स्वाद से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं उबला हुआ खाना ही ज्यादा पसंद करता हूँ। तेल और मसाले वाले खाने से कोहली काफी समय से दूर हैं। फिटनेस की वजह से उन्होंने नॉन-वेज तक छोड़ दिया था और वीगन बन गए।

Ranji Trophy: कोहली के लिए लग गई लम्बी लाइन

कोहली को देखने के लिए आने वाले फैन्स के लिए गौतम गंभीर स्टैंड खोल दिया गया था। एंट्री के लिए आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य किया गया था। फैन्स की दो किलोमीटर लम्बी लाइन लग गई थी। कोहली का यही क्रेज उनको अलग श्रेणी में खड़ा करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+