रणजी ट्रॉफी 2022 नॉक आउट के लिए पृथ्वी शॉ बने मुंबई की टीम के कप्तान

मुंबई, 24 मई: मुंबई के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ छह जून से बेंगलुरू में शुरू हो रहे रणजी ट्राफी के नॉकआउट दौर में मुंबई की अगुवाई करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में खेलने वाला ये खिलाड़ी मुंबई क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड से खेलने के लिए तैयार है। टीम की घोषणा सलिल अंकोला की अगुवाई वाली सीनियर चयन समिति ने सोमवार को देर रात की। इसमें 21 सदस्यीय टीम का चयन किया।

Ranji Trophy 2022: Prithvi Shaw is skipper as Mumbai Team is announced

Recommended Video

    IPL 2022: MI की Playing XI में जगह नहीं मिलने पर Sara Tendulkar ने भाई को कहा ये | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा आईपीएल खेलने वाले चयनकर्ताओं ने बल्लेबाज सरफराज खान पर भरोसा जताया है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे के साथ अरमान जाफर और यशस्वी जायसवाल सहित अन्य युवा बल्लेबाजों को भी टीम में शामिल किया गया है।

    गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी कर रहे हैं और उनके पास ऑलराउंडर शम्स मुलानी और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हैं। श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए नेशनल ड्यूटी पर होंगे।

    टीम : पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, भूपेन लालवानी, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाशित गोमेल, आदित्य तारे, हार्दिक तमोर, अमन खान, सैराज पाटिल, शम्स मुलानी, ध्रुमिल मटकर, तनुश कोटियन, शशांक अटारडे, धवल कुलकर्णी, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रोयस्तान डायस, सिद्धार्थ राउत और मुशीर खान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+