Ranji Trophy : महज 17 साल के बल्लेबाज ने रचा इतिहास, जड़ा दोहरा शतक, टूटा रिकॉर्ड

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2022 के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड के 17 वर्षीय खिलाड़ी कुमार कुशाग्र ने इस मैच में इतिहास रच दिया। इस मैच में झारखंड ने नागालैंड के खिलाफ कुशाग्र के दोहरे शतक की मदद से रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। दरअसल, कुमार कुशाग्र ने अपना तीसरा प्रथम श्रेणी मैच खेलते हुए 270 गेंदों में 266 रन बनाए, जिसमें 37 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ युवा बल्लेबाज ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और भारत के ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा।

kumar kushagra

दरअसल, कुशाग्र प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 17 साल 141 दिन की उम्र में दोहरा शतक लगाया। मियांदाद ने 1975 में 17 साल 311 दिन की उम्र में दोहरा शतक बनाया था। कुशाग्र ने अपना 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। वहीं भारत के ईशान किशन ने 18 साल और 111 दिन की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दोहरा शतक बनाया था। हालांकि, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में झारखंड की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का ईशांत का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा। ईशान किशन ने 2016 में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए थे। कुशाग्र का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में यह पहला दोहरा शतक है। वह पहली बार 2019 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में प्रमुखता से आए थे। उन्होंने उस टूर्नामेंट में 7 मैचों में 535 रन बनाए थे।

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह ने किया पंत का समर्थन, कहा- वह बहुत कुछ सीख रहा है

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कुशाग्र के पिता शशिकांत ने अपने बेटे के क्रिकेटर बनने के लिए घर पर ही लाइब्रेरी बनाई थी। पिता ने कहा, 'मैंने अपने घर में एक क्रिकेट लाइब्रेरी स्थापित की थी। इसमें ब्रैडमैन से लेकर स्टीव वॉ तक के क्रिकेटरों की किताबें रखी हुईं हैं। मैं इन खिलाड़ियों की तकनीक नेट पर देखता था। उसके बाद वह उसी चीज को अपनी किताब में पढ़ता था और उसी तरह उसका अभ्यास करवाता था।' कुशाग्र के पिता जीएसटी विभाग में जिला आयुक्त हैं।

गाैर हो कि नागालैंड के खिलाफ झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 880 रन बनाए। झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने सर्वाधिक 266 रन बनाए। विराट सिंह (107) और शाहबाज नदीम (177) ने भी शतक बनाए। 11वें नंबर पर आए राहुल शुक्ला ने भी 85 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+