'17 लोग ऐसे आए, जैसे छापा पड़ा हो', PCB के नए इंचार्ज पर फूटा रमीज राजा का गुस्सा
Ramiz Raja On PCB: पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने अपने ऑफिश्यली यू-ट्यूब चैनल पर खुद के साथ हुई बदसलूकी का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें रातोंरात पीसीबी चेयरमैन के पद से हटाया गया।

Ramiz Raja On PCB: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने चेयरमैन पद से हटा दिया है। कुछ दिन पहले ही रमीज राजा को लेकर बोर्ड ने सख्त कदम उठाए थे। चेयरमैन के पद से हटए जाने के बाद रमीज राजा लगातार पीसीबी पर निशाना साधने का काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कुछ बातों का जिक्र किया है।
रमीज राजा ने सुनाई आपबीती
पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज राजा ने बोर्ड के खिलाफ अपने यू-ट्यूब चैनल पर नाराजगी जाहिर की है। रमीज राजा खुद के साथ बोर्ड के किए बर्ताव से बेहद दुखी हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि पद से बर्खास्त करने के बाद उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसा लग रहा था कि मानो FIA का छापा पड़ा हो। उन्होंने ऑफिस से मुझे समान भी नहीं लेने दिया।
यू-ट्यूब पर छलका दर्द
रमीज राजा ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि क्रिकेट बोर्ड में आकर ऐसा हमला किया कि मेरा सामान भी नहीं लेने दिया। रमीज राजा ने आगे कहा कि आप इंग्लैंड से सीरीज हार गए तो इसका मतलब पूरा प्रबंधन ही बदल देंगे। मैंने ऐसा दुनिया में कही नहीं देखा है, ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है। किसी को एडजस्ट करने के लिए आप संविधान को इस तरह नहीं बदल सकते हैं।
रात 2 बजे नजम सेठी ने किया ट्वीट
पूर्व पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि रात 2 बजे नजम सेठी ट्वीट करते हैं कि रमीज चले गए। रमीज़ राजा पाकिस्तान क्रिकेट के मामलों को देखने के लिए बनाई गई नई कमिटी और नए इंचार्ज नजम सेठी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि उन लोगों का क्रिकेट में कोई इंटरेस्ट नहीं है। क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें ताकतवर पद दे दिया है और अब वह सिर्फ लोगों को अपने सामने झुकाना चाहते हैं। जो कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए कही से भी सही नहीं है।
17 बंदो ने ऑफिस में आकर मचाई उथल-पुथल
रमीज राजा के मुताबिक सुबह 9 बजे ही 17 बंदो ने आकर उनके ऑफिस में उथल-पुथल मचाना शुरू कर दिया था। इस दौरान ऑफिस से उन्हें अपना समान भी नहीं लेने दिया गया। रमीज ने कहा कि उनका अनुबंध खत्म होने से पहले ही उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहतर हो रहा था। जिन्हें चैयरमैन बनाया गया है वो क्रिकेट में कम से कम रुचि रखते हैं। मैंने टेस्ट क्रिकेट खेला है और मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने से पाकिस्तान की क्रिकेट रातों रात बदल जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications