RR vs RCB: आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान ने जीता टॉस, खास प्लान के साथ उतरी आरसीबी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का दूसरा क्वालिफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर फाइनल में पहुंचने के लिये आरसीबी की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। आईपीएल 2022 में पहली बार इस मैदान पर कोई मैच खेला जा रहा है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गये मुकाबलों की बात करें तो दोनों ने इस सीजन एक-एक मैच जीता है। जहां पर आरसीबी की टीम ने पहले मैच में जीत हासिल की थी जबकि राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी भिड़ंत में 144 रनों का बचाव करते हुए आरसीबी की टीम को मात दी थी।

IPL 2022

अहमदाबाद के मैदान की बात करें तो यहां पर बाउंड्रीज मुंबई और पुणे के मैदान से थोड़ी बड़ी हैं, पिच पर किसी भी तरह की दरार नहीं है और न ही यहां पर बहुत ज्यादा घास नजर आ रही है। ऐसे में बल्लेबाजी का दमदार नमूना यहां देखने को मिल सकता है और फैन्स को एक बार फिर से हाईस्कोरिंग थ्रिलर का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा। इस मैदान पर औसत पारी का स्कोर 175 रहा है, तो जीत के लिये 190-200 रन किसी भी टीम के लिये सही साबित हो सकता है।

और पढ़ें: IPL के दूसरे क्वॉलिफायर से पहले आरसीबी को लगा बड़ा झटका, दिनेश कार्तिक पर हुई बड़ी कार्रवाई

इसी को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सैमसन ने कहा कि हमारा मजबूत पक्ष गेंदबाजी रहा है और इसी को देखते हुए हम आज के मैच में भी रनों को चेज करने की ओर देख रहे हैं। वहीं पर आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने कहा कि हम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे और हम खुश हैं कि हमें वही करने को मिला है।

आरसीबी की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं पर राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। राजस्थान रॉयल्स के लिये संजू सैमसन ने इस सीजन अपने 16वें मैच में महज तीसरी बार ही टॉस जीतने का कारनामा किया है।

और पढ़ें: सिर्फ 10 गेंदों में 50 रन ठोंक वेलोसिटी को फाइनल में पहुंचाया, डेब्यू मैच में ठोंका महिला IPL का सबसे तेज 50

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (w/c), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल

आरकॉम की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+