राजस्थान रॉयल्स के कोच ने की बड़ी भविष्यवाणी, 'T20 में अगला बड़ी चीज साबित होगा ये खिलाड़ी'
राजस्थान के पूर्व रणजी टीम कप्तान और इस समय राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच दिशांत ने असम में पैदा हुए इस युवा क्रिकेटर के लिए बड़ी भविष्यवाणी की है।

ऑलराउंडर रियान पराग ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में 174 रनों की सनसनीखेज पारी खेलकर लिस्ट ए क्रिकेट में अपना हाईएस्ट स्कोर दर्ज किया। सभी दिग्गजों ने इस पारी की बहुत तारीफ की। राजस्थान के पूर्व रणजी टीम कप्तान दिशांत याग्निक ने भी रियान की बड़ी तारीफ की है। दिशांत इस समय राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के फील्डिंग कोच हैं और उनका कहना है कि असम में पैदा हुआ यह क्रिकेटर निश्चित तौर पर T20 फॉर्मेट में भारत के लिए कमाल के काम करने जा रहा है।

आप मेरे शब्दों को याद रखिएगा
उन्होंने ट्वीट किया और कहा कि आप मेरे शब्दों को याद रखिएगा। आने वाले समय में भारत के लिए T20 क्रिकेट में रियान पराग अगली बड़ी चीज साबित होने जा रहे हैं।
रियान पराग ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अभी तक अपनी भूमिका के साथ बहुत न्याय नहीं किया है लेकिन यह फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी के साथ चिपकी हुई है क्योंकि उनमें काफी संभावनाएं मौजूद हैं और वे अभी केवल 21 साल के ही हैं। उन्होंने दो अर्धशतक अपने नाम आईपीएल में कर रखे हैं। इस टूर्नामेंट में 124.88 के स्ट्राइक रेट से 522 रन बना चुके हैं।

116 गेंदों पर 174 रनों की पारी
उन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी टीम को सेमीफाइनल की ओर गाइड किया जहां केवल 116 गेंदों पर 174 रनों की पारी खेली। इस पारी के चलते उनकी टीम 351 रनों का टारगेट 23 गेंद शेष रहते हासिल करने में कामयाब रही। विजय हजारे ट्रॉफी में हालांकि सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने असम का सपनो-सरीखा सफर रोक दिया।
कुल मिलाकर पराग ने अभी तक 81 टी20 मैचों में 133.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 1455 रन बनाए हैं। उनका टी20 डेब्यू जनवरी 2017 में झारखंड के खिलाफ था।

रणजी की पहली पारी में 76 रन
वे फर्स्ट क्लास मुकाबला भी खेल चुके हैं जो उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ खेला था। रियान पराग ने अंडर-19 विश्व कप की जीत में 2018 में अहम भूमिका निभाई थी फिर 2019 में उनको राजस्थान रॉयल्स ने ले लिया और तब से लेकर अब तक इस खिलाड़ी को तराशने का काम जारी है। फिलहाल रियान पराग सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेल रहे हैं। उन्होंने पहली पारी में 76 रनों की अहम बल्लेबाजी की है और असम को 286 के टोटल को हासिल करने में कामयाबी हासिल की है और इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।












Click it and Unblock the Notifications