लॉर्ड्स में राहुल, ऋषभ और रविन्द्र की ललकार, पैसों के मामले में किसकी जेब मालदार, तीनों में कौन ज्यादा अमीर?
KL Rahul, Jadeja, Pant Networth: इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में भारत के तीन हीरो चमके हैं। केएल राहुल, ऋषभ पंत और रविन्द्र जडेजा का जलवा देखने को मिला है। केएल राहुल ने तो मुकाबले के तीसरे दिन धमाकेदार अंदाज में शतक जमा दिया। उनका लॉर्ड्स में यह दूसरा टेस्ट शतक है।
पंत के पास भी शतक जड़ने का मौका था लेकिन वह रन आउट हो गए। बाद में जडेजा ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हुए इंग्लिश गेंदबाजों का सामना किया। जडेजा क्रीज पर टिककर खड़े हो गए और इंग्लैंड के स्कोर 387 को पार कर भारत को लीड दिला दी। जडेजा ने भी धांसू फिफ्टी (72) जमाई।

लॉर्ड्स में इन तीनों ने इंग्लिश गेंदबाजों को ललकारते हुए हेकड़ी निकालने का काम किया। पहली पारी में भारत ने इंग्लैंड को अच्छा जवाब दिया। अब तीनों की धाक मार्केट में कैसी है, यह देखना भी जरूरी है। इन तीनों की नेटवर्थ को लेकर अध्ययन किया गया है कि किसकी जेब ज्यादा गर्म है और कौन तीनों में पीछे रह जाता है।
केएल राहुल की आय
केएल राहुल की इनकम का मुख्य हिस्सा तो बीसीसीआई के अनुबंध, मैच फीस और आईपीएल की सैलरी से आता है। इसके बाद ब्रांड प्रमोशन होते हैं। बोर्ड के वार्षिक अनुबंध से उनको सालाना 5 करोड़ मिलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 2025 में उनको 14 करोड़ रुपये की सैलरी मिली। रिपोर्ट्स की मानें, तो केएल राहुल की सम्पत्ति 100 करोड़ से पार चली गई है। यह 112 करोड़ के आस-पास होनी चाहिए।
ऋषभ पंत कितनी सम्पत्ति के मालिक
ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स से इस साल आईपीएल में 27 करोड़ की मोटी रकम मिली। इसके अलावा उनको बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध, विज्ञापनों आदि से पैसा मिलता है। टेस्ट से उनको हर मैच के लिए 15 लाख मिलते हैं, इसके अलावा वनडे और टी20 में क्रमशः 6 और 3 लाख रुपये मिलते हैं। हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो ऋषभ पंत करीबन 100 करोड़ के मालिक बन गए हैं। यह राशि आने वाले समय में और ऊपर जाने वाली है।
सर जडेजा के पास कितनी प्रोपर्टी
अब अगर रविन्द्र जडेजा की बात करें, तो उनके पास भी करोड़ों की सम्पत्ति है। जडेजा के पास राहुल और पंत दोनों से ज्यादा पैसे हैं। बोर्ड के वार्षिक अनुबंध से उनको 7 करोड़ मिलते हैं। वह टी20 से रिटायर हो गए हैं लेकिन टेस्ट और वनडे में सक्रिय हैं। आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को 18 करोड़ की भारी रकम दी गई थी। घर में घोड़े रखने वाले जडेजा की कमाई विज्ञापनों से भी होती है। उनकी अनुमानित कुल नेटवर्थ 120 करोड़ रुपये की है।












Click it and Unblock the Notifications