बिहार के लाल की पारी देख व्हीलचेयर छोड़ उछल पड़े राहुल द्रविड़, टूटे पैर के साथ लिया बड़ा रिस्क
Rahul Dravid celebration Video Viral: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सोमवार को इतिहास रचते हुए आईपीएल में ऐसा कारनामा कर दिया जो कभी नहीं हुआ था। वह सोमवार को आईपीएल में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। इसके साथ ही क्रिस गेल के बाद दूसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी देख फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में जड़ा शतक (Rahul Dravid celebration Video Viral)
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत की। राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवरों में जीत के लिए 210 रनों की आवश्यकता थी। हालांकि, युवा खिलाड़ी ने महज 35 गेंदों में शतक जड़कर टीम को 12वें ओवर में 160 रन के पार पहुंचा दिया। सूर्यवंशी के आउट होने के बाद भी राजस्थान की टीम केवल 16 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहे।

व्हीलचेयर छोड़ खड़े हो गए द्रविड़
इस मैच के दौरान सूर्यवंशी की पावर-हिटिंग ने स्पिनरों और तेज़ गेंदबाज़ों को नहीं बख्शा। 14 वर्षीय सूर्यवंशी ने अनुभवी गेंदबाज़ राशिद खान की गेंद पर लेग साइड में छक्का लगाकर शानदार अंदाज़ में अपना शतक पूरा किया। इस पल की भावना इतनी प्रबल थी कि राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ जो आमतौर पर अपनी भावनाओं को अपने तक ही सीमित रखते हैं, वह भी व्हीलचेयर से खड़े होकर ताली बजाने लगे। द्रविड़ ने इस दौरान अपने टूटे हुए पैर का भी ख्याल नहीं किया।
सूर्यवंशी के शतक देख खुशी से झूम उठे फैंस
सूर्यवंशी के लिए ताली बजाते समय द्रविड़ थोड़ा लड़खड़ा भी गए, लेकिन उस पल में इससे कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि पूरा सवाई मान सिंह स्टेडियम इस युवा खिलाड़ी के शतक को देखकर उनकी सराहना करने में जुटा हुआ था। सूर्यवंशी के अलावा उनके सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल (40 गेंदों पर 70 रन) ने भी दूसरे छोर पर शानदार पारी खेली और अंत तक अपना विकेट नहीं गंवाया। जबकि आरआर के कप्तान रियान पराग ने भी फॉर्म में वापसी की झलक दिखाई, उन्होंने सोमवार को अपनी 32 रन की पारी के दौरान दो शानदार छक्के लगाए।












Click it and Unblock the Notifications