IPL Auction में Unsold, बल्ले से कोहराम मचाकर गुरबाज ने KKR और पाकिस्तान दोनों को दिखाया आईना
Rahmanullah Gurbaz: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के रोमांचक मुकाबले में गुरबाज ने अकेले दम पर दक्षिण अफ्रीका (SA vs AFG) के पसीने छुड़ा दिए। 188 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरबाज ने मात्र 42 गेंदों में 84 रन ठोक डाले, जिसमें 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे, वह सुपर ओवर में भी टीम को लगभग जीत दिला गए थे लेकिन अंतिम गेंद पर मैच बदल गया।
हालाँकि उनके आउट होने के बाद मैच फंस गया और अंत में मुकाबला टाई हुआ (जिसका फैसला सुपर ओवर से हुआ), लेकिन गुरबाज की इस पारी ने दुनिया को बता दिया कि वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं। इस पारी से आगामी आईपीएल में केकेआर को फायदा होता लेकिन उनको नहीं खरीदकर शाहरुख़ की टीम ने एक बड़ी गलती कर दी।

Rahmanullah Gurbaz की नेटवर्थ
भले ही वह इस बार आईपीएल में नहीं बिके, लेकिन गुरबाज की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत है। उनकी कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 5 मिलियन (करीब 43.7 करोड़) आंकी गई है।
कमाई के स्रोत: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, दुनियाभर की टी20 लीग्स (जैसे ILT20, BPL, LPL) और ब्रांड एंडोर्समेंट।
उपलब्धि: वह 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लीडिंग रन-स्कोरर थे, जिसने उनकी ब्रांड वैल्यू को रातों-रात आसमान पर पहुँचा दिया था।
PSL का अनुबंध छोड़ मचाया तहलका
दो दिन पहले गुरबाज ने एक और बड़ा धमाका किया था। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) के 11वें सीजन से अपना नाम वापस ले लिया। उन्हें पेशावर जाल्मी ने डायरेक्ट साइन किया था, लेकिन गुरबाज ने "व्यक्तिगत कारणों" और व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हुए हाथ पीछे खींच लिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव के कारण अफगान सरकार ने खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद गुरबाज ने अपने देश के सम्मान को प्राथमिकता दी।
IPL में क्या थी Rahmanullah Gurbaz की सैलरी
इस साल की नीलामी में गुरबाज अनसोल्ड रहे। 1.50 करोड़ के बेस प्राइस के बावजूद किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा, जो आज की उनकी पारी को देखते हुए कई टीमों के लिए एक बड़ी गलती साबित हो सकती है, केकेआर ने उनको 50 लाख में रखा था और बाद में रिलीज कर दिया था।
सुपर ओवर में भी चमके गुरबाज
यह मुकाबला डबल सुपर ओवर में चला गया, पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने 23 रन बनाकर जीत के लिए दावा ठोक दिया लेकिन वहां एक बार फिर से गुरबाज सामने आ गए। गुरबाज ने चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर धमाका कर दिया और अंतिम गेंद में 5 रन बनाने में असफल हो गए, इस तरह केशव महाराज के उस ओपर में अफ्रीका ने जीत दर्ज कर ली।












Click it and Unblock the Notifications