Rahmanullah Gurbaz: गुरबाज ने अचानक छोड़ा साथ, पाकिस्तान को झटका देने वाली इस खबर ने फैंस को चौंकाया!
Rahmanullah Gurbaz: अफगानिस्तान के खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। गुरबाज को धाकड़ खेल के लिए जाना जाता है। इस बीच टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान उनका नाम चर्चा में ज्यादा आया है, इसका एक खास कारण है।
ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरबाज ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है। खबर है कि रहमानुल्लाह गुरबाज ने पेशावर जाल्मी (Peshawar Zalmi) से जुड़ने के कुछ ही दिनों बाद पीएसएल (PSL) से अपना नाम वापस ले लिया है। इस खबर ने अब इंटरनेट पर आग की तरह रफ्तार पकड़ ली है।

वर्ल्ड कप के रोमांच के बीच बड़ा अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई में वर्ल्ड कप मैच के दौरान अफगान टीम ने धाकड़ बैटिंग का प्रदर्शन किया और 182 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने जिस तरह पीएसएल से अपना नाम वापस लिया है, वह चर्चा में है। पाकिस्तान और अगानिस्तान के बीच तल्ख रिश्तों की वजह से ऐसा हुआ है।
इस खबर ने इसलिए भी तूल पकड़ा है क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अफ़ग़ानिस्तान सरकार (तालिबान) ने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में खेलने के लिए NOC देने से मना कर दिया है। इससे पहले अफगान टीम ने अपना पाकिस्तान दौरा भी रद्द कर दिया था।
पाकिस्तानी आर्मी के कारण रिश्ते खराब
आसिम मुनीर की आर्मी द्वारा पाकिस्तान के ऊपर एयर स्ट्राइक करने के बाद अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के रिश्ते खराब हुए हैं। इसके बाद ही अफगान टीम का दौरा रद्द हुआ था और अब गुरबाज ने भी पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने से मना करते हुए अपने इरादे दर्शा दिए हैं। अफगानिस्तान के फैंस भी यह नहीं चाहते थे कि उनके खिलाड़ी खेलने के लिए पाकिस्तान में जाएं। पाकिस्तान के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं है। देखना होगा कि आने वाले समय में पाक और अफगान क्रिकेट के बीच चीजें ठीक होती हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications