रचिन रविन्द्र का रिकॉर्ड शतक, 6 दिन में मेजबान पाकिस्तान चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर, बांग्लादेश का भी कटा पत्ता

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान एक कीवी खिलाड़ी को बाउंड्री पर बॉल लगती है और खून की धार बह जाती है। बाद में उसको बाहर ले जाया जाता है और अस्पताल में भर्ती भी किया जाता है, जहाँ उसका आईफोन चोरी हो जाता है।

लाहौर में लगी नई लाइट्स को इसका दोषी माना जा रहा था लेकिन पाकिस्तान की तरफ से इस खिलाड़ी को दोषी ठहरा दिया गया था। उसका नाम है रचिन रविन्द्र, जिसने मैदान पर वापसी करते हे धमाल मचा दिया और एक बेहतरीन शतकीय पारी खेली। बांग्लादेश के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में रविन्द्र के बल्ले से शतक देखने को मिला।

rachin ravindra

एकदिवसीय क्रिकेट में रविन्द्र का यह चौथा शतक है, बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों के लिए अहम मुकाबला में रविन्द्र ने धमाल मचा दिया। अपनी उस चोट का बदला उन्होंने रावलपिंडी में यादगार शतक के साथ लिया है और यह इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। वह 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 105 गेंदों में 112 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश को हराकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली और टीम इंडिया ने भी अगले चरण में एंट्री हासिल की, ग्रुप ए से बांग्लादेश और पाकिस्तान बाहर है।

रविन्द्र का बेहतरीन रिकॉर्ड

रचिन रविन्द्र ने एक ऐसा रिकॉर्ड सेट किया है, जिसे पहले कोई नहीं कर पाया। उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अपने पहले ही मैच में शतक जमाया था। इसके बाद चैम्पियंस ट्रॉफी में भी आते ही पहले मैच में शतक जड़ा है। आईसीसी के दोनों 50 ओवर प्रारूप के डेब्यू मैचों में शतक किसी अन्य ने नहीं बनाया है।

रविन्द्र ने आईसीसी इवेंट्स में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के लिए आईसीसी एकदिवसीय इवेंट्स में सबसे ज्यादा शतक के मामले में वह पहले कीवी खिलाड़ी बन गए। 11 पारियों में उनके नाम 4 शतक हैं। विलियमसन ने 34 पारियों में 3 और नाथन एस्टल ने 35 पारियों में 3 शतक जड़े हैं।

कीवी टीम का पाकिस्तान में कीर्तिमान

बांग्लादेश को 5 विकेट से पराजित करते हुए कीवी टीम ने पाकिस्तान में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीमों में अपना नाम शामिल करा लिया। इस लिस्ट में भारतीय टीम 7 जीत के साथ नम्बर एक पर है। उसके बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड 6-6 जीत के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+