पंत के हिम्मत और जज्बे को पूर्व भारतीय फील्डिंग कोच ने किया सलाम, बताया क्यों स्पेशल हैं ऋषभ

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर अगले महीने होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप पर हैं एशिया कप से बाहर होने के बाद टीम का पूरा फोकस अब वर्ल्ड कप पर है।

नई दिल्ली, 18 सितंबर। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजर अगले महीने होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप पर हैं एशिया कप से बाहर होने के बाद टीम का पूरा फोकस अब वर्ल्ड कप पर है। टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप के लिए टीम में चयन किया गया है लेकिन पंत के टीम में होने पर कुछ पूर्व क्रिकटरों ने सवाल भी खड़े किए हैं।

पूर्व फील्डिंग कोच ने पंत पर दिया बड़ा बयान

पूर्व फील्डिंग कोच ने पंत पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने ऋषभ पंत पर अपनी बात रखी है। श्रीधर ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि पंत ने खुद पर कड़ी मेहनत की है। खातौर पर उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग स्कील पर काफी काम किया है। विकेटकीपिंग को ज्यादा समय देने के लिए उन्होंने कई बार अपनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी छोड़ दी है, जो किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता।

विकेटकीपर के रूप में किए हैं कई सुधार

विकेटकीपर के रूप में किए हैं कई सुधार

आर श्रीधर के मुताबिक ऋषभ पंत ने पिछले कुछ समय में अपनी विकेटकीपिंग में काफी सुधार किया है। उनकी कीपिंग क्षमता हमेशा सवालों के घेरे में रही, खासकर टर्निंग ट्रैक पर स्पिनरों के खिलाफ उनके हाथों से गेंद छिटक जाती थी। जिसके बाद पंत की जगह केएल राहुल ने एक विकेटकीपर के तौर पर टीम में जगह बना ली थी। लेकिन पंत ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी विकेटकीपिंग पर खूब काम किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज ने बदला करियर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज ने बदला करियर

पंत को टीम ने ड्रॉप कर दिया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में भारत की खराब बल्लेबाजी और फिर एडिलेड में 36 पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट ने पंत को वापस टीम में शामिल किया। इस मौके को पंत ने हाथ से जाने नहीं दिया और उन्होंने अपनी विकेटकीपिंग में कई कैच पकड़े और बल्ले से भी टीम के लिए अहम रन जोड़ने का काम किया।

बड़े मुकाबलों में परफॉर्म करने की काबिलियत रखते हैं पंत

बड़े मुकाबलों में परफॉर्म करने की काबिलियत रखते हैं पंत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऋषभ पंच ने शानदार 97 रन बनाए और गाबा में नाबाद 89 रन की पारी खेली। जिसकी वजह से भारत को 2 विकेट से जीत मिली। इसके बाद पंत के करियर को एक अलग दिशा मिली। पंत जल्द ही टी-20 फॉर्मेट में भी खुद को ढाल लेंगे। पंत के पास बड़े मुकाबलों में परफॉर्म करने की काबिलियत है। पंत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम के लिए अहम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+