Preity Zinta की पंजाब किंग्स में होगी संजू सैमसन की एंट्री? ऑक्शन से पहले टीमों के बीच जारी है जबरदस्त ड्रामा!
IPL 2026, Preity Zinta PBKS: आईपीएल 2026 की मिनी ऑक्शन (Mini-Auction) से ठीक एक महीने पहले ट्रेड विंडो में ज़ोरदार हलचल मची हुई है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं तेज है। कई टीमें संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ना चाहती है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड की खबरें सामने आती रही है। लेकिन इस बीच अब इस लिस्ट में पंजाब किंग्स का नाम भी जुड़ गया है।
संजू सैमसन को लेकर चर्चाएं तेज (IPL 2026, Preity Zinta PBKS)
संजू सैमसन के लिए एक से अधिक बड़ी टीमों के बीच खींचतान चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स अपने स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को सैमसन के बदले राजस्थान फ्रेंचाइजी को देने की तैयारी में है। अगर यह ट्रेड होता है तो यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड में से एक होगी। इससे पहले मुंबई ने गुजरात से हार्दिक पंड्या का ट्रेड किया था।

पंजाब किंग्स ने भी दिया था ऑफर
इन ट्रेड अफवाहों को भारतीय पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने और हवा दे दी है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने दावा किया कि संजू सैमसन को हासिल करने की दौड़ में केवल दिल्ली या चेन्नई ही नहीं थे, बल्कि राजस्थान रॉयल्स को पंजाब किंग्स (PBKS) से भी एक ट्रेड ऑफर मिला था। अश्विन ने कहा कि मैंने यह चर्चा सुनी कि यह केवल दिल्ली या चेन्नई ही नहीं, बल्कि राजस्थान को पंजाब किंग्स से भी एक ट्रेड ऑफर मिला था।
स्टोइनिस के बदले सैमसन को लेना चाहती थी पंजाब
राजस्थान को एक बॉलर और फिनिशर का संयोजन चाहिए था। मैंने सुना है कि मार्क्स स्टोइनिस का नाम भी इस डील के लिए मेज पर रखा गया था। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया और उनकी बातचीत चेन्नई के साथ ही आगे बढ़ रही है। बता दें कि संजू सैमसन साल 2013 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे हैं और पिछले कुछ सीजन से टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।
हालांकि, चोटों के कारण सैमसन साल 2025 सीज़न में केवल 9 मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने 285 रन बनाए, जो उनके औसत से कम था। सैमसन का ट्रेड होना लगभग तय माना जा रहा है। अगर वह CSK में जाते हैं तो बड़ा सवाल यह होगा कि क्या वह रविंद्र जडेजा के जाने के बाद CSK की कप्तानी संभालेंगे, क्योंकि वह पहले से ही RR की कमान संभाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications