वर्ल्ड कप टीम में शामिल करने के बाद क्विंटन डी कॉक ने लिया संन्यास, दक्षिण अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका

Quinton De Kock announced retirement: दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का नाम भी शामिल है। टीम की कप्तानी टेम्बा बवुमा के हाथों में है। वर्ल्ड कप टीम की घोषणा होने के बाद क्विंटन डी कॉक ने बड़ा फैसला लिया।

डी कॉक ने टीम का ऐलान होने के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर चौंका दिया। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट के ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। वर्ल्ड कप के बाद डी कॉक फिर नहीं खेलेंगे। डी कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट भी इसी तरह अचानक लिया था।

quinton de kock

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने लिखा कि क्विंटन डी कॉक ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वह भारत में होने वापे वनडे वर्ल्ड कप के बाद नहीं खेलेंगे। इसके बाद पूछा कि डी कॉक के करियर में आपके लिए कौन सा बेस्ट पल रहा। गौरतलब है कि टेस्ट क्रिकेट से डी कॉक ने पहले ई संन्यास ले लिया है।

डी कॉक की उम्र फ़िलहाल 30 साल ही है लेकिन वह अपना निर्णय ले चुके हैं। दिसम्बर 2021 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से अलग होने का फैसला लेकर भी हैरान कर दिया था। अब उन्होंने वनडे से संन्यास की घोषणा की है। सिर्फ टी20 प्रारूप में ही वह खेलते हुए नज़र आएँगे।

वनडे क्रिकेट में आने के बाद डी कॉक ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। भारत के खिलाफ उन्होंने कुछ शतकीय पारियां खेली थी। उस समय लग रहा था कि वह एक महान खिलाड़ी बनकर सामने आएँगे। बाद में डी कॉक का प्रदर्शन उस तरह का नहीं रहा। हालांकि अब भी डी कॉक के खेल में कोई कमी नहीं है। इतना जल्दी उन्होंने संन्यास लेने का निर्णय क्यों लिया, इसके बारे में वही अच्छी तरह जानते हैं।

वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ़्रीकी टीम

टेम्बा बवुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रैसी वैन डर डुसेन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+