मोहाली को वर्ल्ड कप के मैच नहीं मिलने पर पंजाब के खेल मंत्री ने लिखा पत्र, BCCI से पूछे तीखे सवाल

ICC World Cup 2023: आईसीसी (ICC) ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो चुका है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 5 अक्टूबर को टूर्नामेंट के उद्घाटन और 19 नवंबर को समापन समारोह की मेजबानी करेगा, वहीं मेजबान शहरों की लिस्ट में मोहाली का नाम नहीं होने पर पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बीसीसीआई अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिख सवाल उठाए हैं।

गुरुमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह को पत्र लिखकर उन मानदंडों पर सवाल उठाया जिसके तहत मोहाली को उन शहरों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया जो 5 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के दौरान मैचों की मेजबानी करेंगे।

mohali stadium

दरअसल, मोहाली ने 1996 (ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज) और 2011 (भारत बनाम पाकिस्तान) में दो वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के अलावा पिछले कुछ वर्षों में कई अन्य महत्वपूर्ण आईसीसी खेलों की मेजबानी की है, लेकिन जब से आईसीसी और बीसीसीआई ने विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा की है, तब से कुछ विपक्षी दल के नेताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में राजनीतिक हस्तक्षेप किया गया है।

बीसीसीआई प्रमुख को लिखे अपने पत्र में, हेयर ने कहा कि पंजाब के पास सबसे अच्छा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं, और यह भी बताया कि मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम को दो विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबलों की मेजबानी करने का गौरव प्राप्त है, एक बार 1996 में और दूसरी बार 2011 में, इसके अलावा 2016 वर्ल्ड टी-20 के मैच दो बार मेजबानी करने का मौका मिला।

पंजाब के मंत्री ने मीडिया में बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के बयान का भी जिक्र किया और कहा कि शुक्ला ने कहा था कि पीसीए मोहाली स्टेडियम 'मैच आयोजित करने के लिए आईसीसी के मानदंडों को पूरा नहीं करता है।' हेयर ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि आईसीसी के कौन से मानदंड थे जिसके आधार पर मोहाली को क्रिकेट विश्व कप मैच के लिए अयोग्य माना गया।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि, 'वर्तमान में मानदंडों में किए गए किसी भी बदलाव को भी सामने लाया जाना चाहिए क्योंकि भारत-ऑस्ट्रेलिया अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच सितंबर 2022 में खेला गया था। इसके अलावा, दो सेमीफाइनल सहित वनडे विश्व कप मैच भी पिछले दिनों खेले गए थे। उन्होंने पूछा कि, यह भी बताया जाना चाहिए कि क्या आईसीसी की टीम ने मानकों का निरीक्षण करने के लिए मोहाली स्टेडियम का दौरा किया था।

"पीसीए स्टेडियम मोहाली न केवल भारत के शीर्ष स्टेडियमों में से एक है, बल्कि दुनिया के प्रमुख स्टेडियमों की सूची में भी आता है। क्रिकेट प्रेमियों की पहली पसंद हमेशा से ही मोहाली रहा है। मोहाली में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है और शहर में टीमों के ठहरने के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा और पर्याप्त होटल भी हैं।'उन्होंने लिखा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि इस बेहद जरूरी मामले में पंजाब के साथ न्याय किया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+