लोकी फर्ग्युसन पंजाब किंग्स के पहले दौर के मैचों से बाहर, 4 करोड़ वाले खूंखार क्रिकेटर को मिलेगा मौका
Punjab Kings IPL 2026: आईपीएल के आगाज से पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। टीम के सबसे तेज और अनुभवी विदेशी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के पहले हाफ यानी शुरुआती 7 मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यह खबर उस समय आई है जब पंजाब की टीम शुरुआती चरण में कुछ बड़ा करने की रणनीति बना रही थी।
लॉकी फर्ग्यूसन के बाहर होने की वजह कोई चोट नहीं है। दरअसल, फर्ग्यूसन हाल ही में पिता बने हैं और उन्होंने अपने नवजात बेटे और पत्नी के साथ समय बिताने को प्राथमिकता दी है। ऑकलैंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी-अभी मेरा एक छोटा बेटा हुआ है, इसलिए मैं घर पर रहकर अपनी पत्नी की मदद करना चाहता हूं। मैं आईपीएल के अंतिम दौर में टीम के साथ शामिल हो जाऊंगा।

लॉकी फर्ग्यूसन अपनी 150+ किमी/घंटा की रफ्तार और सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। पिछले सीजन में भी उन्होंने कम मैचों में प्रभावी गेंदबाजी की थी। पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर रिटेन किया था, और वे टीम के मुख्य डेथ ओवर स्पेशलिस्ट थे। उनके न होने से पावरप्ले और आखिरी ओवरों में विकेट निकालने की जिम्मेदारी अब भारतीय गेंदबाजों पर बढ़ गई है।
कौन होगा फर्ग्यूसन का रिप्लेसमेंट?
फर्ग्यूसन की अनुपस्थिति में पंजाब किंग्स के पास बेन ड्वार्शियस के रूप में एक मजबूत विकल्प है। पंजाब ने नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। ड्वार्शियस बिग बैश लीग के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके अलावा टीम के पास अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन और जेवियर बार्टलेट जैसे शानदार गेंदबाज भी मौजूद हैं, जो आक्रमण को संभाल सकते हैं।
पिछले साल पंजाब ने किया फाइनल तक का सफर
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने अपने आलोचकों का मुंह बंद करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का अपना सबसे दमदार प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में निरंतरता दिखाते हुए न केवल प्लेऑफ में जगह बनाई, बल्कि फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि खिताबी मुकाबले में रोमांचक टक्कर के बाद वे उप-विजेता रहे।












Click it and Unblock the Notifications