Punjab Kings Full Squad: पंजाब किंग्स के पास सबसे महंगा खिलाड़ी, शिखर धवन कप्तान, देखें लिस्ट

IPL 2023 Punjab Kings Full Squad: आईपीएल ऑक्शन खत्म होने के बाद पंजाब की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है। सैम कुर्रन के आने से टीम की गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी मजबूत हुई है।

Punjab Kings Full Squad

IPL 2023 Punjab Kings Full Squad: आईपीएल इतिहास के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी को खरीदने वाली पंजाब किंग्स की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं। पंजाब किंग्स ने सैम कुर्रन को रिकॉर्ड 18.5 करोड़ रुपये में खरीदकर इतिहास रचने का काम किया। आईपीएल का खिताब अब तक पंजाब किंग्स के हिस्से में नहीं आई है, लेकिन टीम को इस बार अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होगी।

पंजाब की कप्तानी करेंगे धवन

पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2023 में शिखर धवन कप्तानी करते नजर आएंगे। शिखर धवन को मयंक अग्रवाल की टीम जगह टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सैम कुर्रन और सिकंदर रजा जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी के आने से पंजाब की टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है। जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा पर पंजाब के अलावा और किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई। पंजाब के पास कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज पहले से मौजूद हैं।

पंजाब ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव

सैम करन (18.50 करोड़ रुपये)
सिकंदर रजा (50 लाख रुपये)
हरप्रीत भाटिया (40 लाख रुपये)
विद्वत कावेरप्पा (20 लाख रुपये)
मोहित राठी (20 लाख रुपये)
शिवम सिंह (रुपये) 20 लाख)।

ऑक्शन के बाद ऐसी है पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स की पूरी टीम- शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर , हरप्रीत बराड़, सैम करन, सिकंदर रजा, हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, शिवम सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+