IPL इतिहास में पहली बार! 200+ क्लब में पंजाब किंग्स का धमाका, PBKS बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो अब तक किसी भी टीम के खाते में नहीं था। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 206/8 का स्कोर बनाते ही पंजाब इस सीजन में सातवीं बार 200 या उससे ज़्यादा रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है- और कमाल की बात ये है कि ये सातों स्कोर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बनाए गए हैं। हालांकि, पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम था, जिन्होंने IPL 2024 में छह बार पहले बल्लेबाजी करते हुए 200+ रन बनाए थे। लेकिन अब पंजाब ने उन्हें भी पीछे छोड़ते हुए इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Punjab Kings

नंबर 10 बल्लेबाज ने भी जड़ा छक्का
इस मैच में पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए, तो वहीं मार्कस स्टोइनिस ने सिर्फ 16 गेंदों में नाबाद 44 रन ठोक डाले। टीम की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नंबर 9 पर मार्को यानसन बैटिंग करने आए और नंबर 10 पर हरप्रीत बरार ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। यानि बल्लेबाजी सिर्फ टॉप ऑर्डर तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी टीम में पावर हिटिंग फैली हुई है।

पंजाब ने KKR का तोड़ा रिकॉर्ड
दिलचस्प बात ये है कि श्रेयस अय्यर ने ही पिछले साल कोलकाता की कप्तानी करते हुए उन्हें 6 बार 200+ स्कोर तक पहुंचाया था, और अब पंजाब किंग्स के लिए यही जादू दोहराया है। यानि लगातार दो सीजन तक दो अलग-अलग टीमों को इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय श्रेयस अय्यर के क्रिकेट माइंड को ही जाता है।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल 2025

  • 245/6 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
  • 243/5 बनाम गुजरात टाइटन्स, अहमदाबाद
  • 236/5 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, धर्मशाला
  • 219/6 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लांपुर
  • 219/5 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर
  • 206/8 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, जयपुर
  • 201/4 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता

200+ क्लब में पंजाब का परचम
इस सीजन में पंजाब ने 200+ का स्कोर छह अलग-अलग वेन्यू पर बनाया है - हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, मुल्लांपुर, कोलकाता और जयपुर। यह टीम की प्लानिंग, गहराई और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता को दर्शाता है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 200+ स्कोर

  • पंजाब किंग्स- 7 (वर्ष - 2025)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 6 (वर्ष - 2024)
  • चेन्नई सुपर किंग्स- 5 (वर्ष - 2023)
  • गुजरात टाइटन्स- 5 (वर्ष - 2023)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स- 5 (वर्ष - 2025)

टीम इंडिया ने 2024 में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा 9 बार 200+ का स्कोर बनाया था, और अब पंजाब किंग्स की नजर उसी रिकॉर्ड पर है। अगर आगे के मैचों में उन्हें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, तो वो रिकॉर्ड भी ज्यादा दूर नहीं दिखता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+