'PSL से तुरंत हट जाओ वरना,' पाकिस्तान में विदेशी प्लेयर्स को आतंकियों की सीधी धमकी, क्या रद्द होगा टूर्नामेंट?
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 से पहले एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आतंकी संगठन की ओर से संभावित खतरे को लेकर विदेशी खिलाड़ियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इससे पूरे टूर्नामेंट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-अहरार का नाम इस खतरे से जोड़ा जा रहा है। यह संगठन पहले भी कई बड़े हमलों में शामिल रहा है और पाकिस्तान में सक्रिय रहा है। इस धमकी के बाद विदेशी प्लेयर्स के अंदर डर बैठ गया है। संगठन ने साफ़ कहा है कि प्लेयर्स की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है क्योंकि माहौल खराब है, इस वजह से विदेशी प्लेयर्स को यहां नहीं आना चाहिए।

विदेशी खिलाड़ियों में बढ़ी चिंता
इस तरह की खबर सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चिंता विदेशी खिलाड़ियों को लेकर जताई जा रही है। कई खिलाड़ी पहले भी पाकिस्तान में खेलने को लेकर सुरक्षा कारणों से हिचकिचाते रहे हैं। अब इस नए इनपुट के बाद कुछ खिलाड़ी अपने फैसले पर दोबारा विचार कर सकते हैं।
क्या PSL पर पड़ेगा असर?
अगर खतरा गंभीर पाया जाता है, तो इसका असर सीधे PSL 2026 पर पड़ सकता है। विदेशी प्लेयर्स अपने नाम वापस ले सकते हैं। इससे इवेंट के ऊपर बुरा असर पड़ेगा। टीमों की तैयारी और कई चीजें प्रभावित हो जाएंगी। हालांकि पीसीबी ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहद मजबूत बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।
आयोजकों के सामने बड़ी चुनौती
अब PSL आयोजकों और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने सबसे बड़ी चुनौती खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्हें यह भरोसा दिलाना होगा कि टूर्नामेंट पूरी तरह सुरक्षित है, ताकि विदेशी खिलाड़ी बिना डर के हिस्सा ले सकें।
दर्शकों की एंट्री पर बैन
इवेंट में पीसीबी ने पहले ही दर्शकों को बैन करने की घोषणा कर दी है, कोई भी इंसान स्टेडियम में आकर मैच नहीं देख पाएगा। इसके अलावा सिर्फ दो ही शहरों में आयोजन की घोषणा हुई है। कराची और लाहौर के अलावा अन्य किसी शहर में मुकाबल आयोजित नहीं होंगे। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण यह फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications