'मेरे मोटापे की आलोचना करने वाले एक दिन फैन बन जाएंगे,' पाकिस्तानी खिलाड़ी का बयान
आज़म खान ने उनकी फिटनेस की आलोचना करने वाले लोगों को जवाब दिया है, आज़म खान ने कुछ अहम बातों का जिक्र किया है।

Azam Khan: पाकिस्तान सुपर लीग में आज़म खान की बल्लेबाजी आकर्षण का केंद्र रहती है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी देखने के लिए फैन्स भी उत्सुक रहते हैं। आज़म खान ने भी फैन्स को निराश नहीं किया है और धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। आज़म खान का खेल धमाकेदार रहता है लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आज़म खान का वजन थोड़ा ज्यादा है लेकिन बड़े शॉट के मामले में वह किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने फिटनेस को लेकर आलोचना करने वालों को करारा जवाब दिया है।
आलोचना करने वाले बन जाएँगे फैन्स
जियो न्यूज से बातचीत करते हुए आजम खान ने बताया कि किस तरह मेरे खिलाफ गूंजने वाले नारे मेरे पक्ष में आ गए। उन्होंने कहा कि हाँ इससे प्रेरणा मिलती और एक अच्छा संदेश मिलता है। मैं जानता हूं कि फिटनेस का मामला है। मैं फिटनेस को लेकर मेरी आलोचना करने वालों को जल्दी ही मेरी फिटनेस का फैन बना दूंगा।
इस तरह की फॉर्म हमेशा नहीं दिखती
आजम खान ने कहा कि फिटनेस के कारण लोग मेरे खिलाफ नारेबाजी करते थे। इसके बाद मेरे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन आने से तारीफ होने लगी, इससे मुझे अच्छा भी लगा। मैं अपनी प्रोसेस और खेल पर काम करता चला गया और बाद में अब वही लोग मेरी तारीफ करते हैं। जब लोग चीयर करते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद चीज होती है। पीएसएल में अपने गेम को लेकर आजम खान काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने पीक पर हूं। इस तरह की फॉर्म अक्सर आप नहीं देखते हैं। मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए कई बार इस तरह रन बनाना आसान नहीं होता। इस तरह की स्थिति में पॉजिटिव रवैया रखना अहम होता है।
Recommended Video
आज़म खान बेहतरीन फॉर्म में हैं
उल्लेखनीय है कि आज़म खान की फॉर्म पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में अच्छी रही है। 24 साल के इस बल्लेबाज ने अब तक खेले गए 6 मैचों में 242 रन बनाए हैं। इस तरह उनका औसत 175 से भी ऊपर का रहा है। उनका औसत 60 का रहा है। इस प्रदर्शन के बाद उनको पाकिस्तान की नेशनल टीम में वापस जगह मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications