Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के लिए आया गर्व करने का दिन, बेटे को मिली अंडर 19 टीम की कप्तानी
Rahul Dravid: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे अब क्रिकेट की दुनिया में अपने कदम मजबूती से जमा रहे हैं। उनके बड़े बेटे समित द्रविड़ और छोटे बेटे अन्वय द्रविड़, दोनों ही कर्नाटक के जूनियर क्रिकेट सर्किट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
राहुल द्रविड़ के लिए ख़ुशी की बात यह है कि उनके बेटे को टीम की कप्तानी मिल गई है, द्रविड़ के बेटों ने खुद की मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। छोटे बेटे अन्वय ने बाजी मारते हुए कप्तानी हासिल कर ली।

समित द्रविड़ इंडिया U-19 टीम का हिस्सा
समित द्रविड़ एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं और उन्होंने 2024 में भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई थी। हालांकि, दुर्भाग्यवश वे चोट के कारण अपना डेब्यू नहीं कर सके। बावजूद इसके उनका चयन खुद में उनके प्रदर्शन और क्षमता का प्रमाण है। हालांकि अभी खेलने के लिए उनके पास काफी समय है।
अर्वय द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम के कप्तान
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अर्वय द्रविड़ एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं, उनको अब कर्नाटक की अंडर-19 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 2024 में उन्होंने अंडर-16 लेवल पर शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने 6 मैचों की 8 पारियों में 459 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन के बाद उन्हें अंडर-19 में प्रमोट किया गया है और अब वे वीनू मांकड़ ट्रॉफी में कर्नाटक की कप्तानी करते नजर आएंगे।
कर्नाटक अंडर-19 की टीम में ये खिलाड़ी
अर्वय द्रविड़ (कप्तान), नितीश आर्य, आदर्श डी उर्स, एस मणिकंठ, प्रनीत शेट्टी, वासव वेंकटेश, अक्षत प्रभाकर, सी वैभव, कुलदीप सिंह पुरोहित, रतन बीआर, वैभव शर्मा, केए तेजस, अथर्व मालवीय, सनी कांछी, रेहान मोहम्मद।












Click it and Unblock the Notifications