Yuvraj Singh अब इस नए रोल में आएंगे नजर, मिली ये जिम्मेदारी, अभिषेक शर्मा का भी बदला अंदाज

Yuvraj Singh New Role: नई लॉन्च हुई एथलीट मैनेजमेंट कंपनी प्रोलिथिक टैलेंट एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और 2011 वर्ल्ड कप जीत के नायक युवराज सिंह को अपने मेंटर के रूप में शामिल करने की घोषणा की है। अपने करियर में शानदार छक्कों की बारिश करने वाले युवराज अब इस कंपनी के माध्यम से उभरते खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे और उनकी संपूर्ण विकास यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

प्रोलिथिक ने हासिल की बड़ी सफलता (Yuvraj Singh New Role)

प्रोलिथिक ने अपने पहले ही कदम में एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंडियन प्रीमियर लीग और भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे अभिषेक शर्मा को एजेंसी ने अपने पहले आधिकारिक खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया है। प्रोलिथिक का उद्देश्य सिर्फ खिलाड़ियों का प्रबंधन करना नहीं, बल्कि उन्हें शारीरिक, मानसिक और व्यक्तिगत रूप से सशक्त बनाकर एक संपूर्ण एथलीट बनाना है।

Yuvraj Singh 1

जानिए क्या है कंपनी का उद्देश्य

कंपनी पोषण विशेषज्ञों, फिटनेस ट्रेनरों, रिकवरी स्पेशलिस्ट्स और अनुभवी कोचों की एक टीम बनाएगी, जो हर खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत योजनाएं तैयार करेगी - जिसमें फिटनेस, आहार, मानसिक स्वास्थ्य और रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस एजेंसी की स्थापना की है। इंडस्ट्री के तीन जाने-माने नामों ने रवि भगचंदका (संस्थापक, 200 नॉटआउट सिनेमा), सागर खन्ना (मालिक, न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स - अबू धाबी टी10 और मैक्स कैरिबियन 60 के प्रतिभागी), और शाज़मीन करा (मैनेजिंग डायरेक्टर)। इनका साझा उद्देश्य भारत सहित विश्व भर के उभरते एथलीट्स को एक सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

युवराज सिंह ने इस नई शुरुआत पर क्या कहा

इस नई शुरुआत पर युवराज सिंह ने कहा कि जब मैं अपने करियर की शुरुआत को देखता हूं, तो मुझे महसूस होता है कि एक एथलीट के लिए सही मार्गदर्शन, फिटनेस, डाइट और मानसिक मजबूती कितनी जरूरी होती है। जो हम प्रोलिथिक के साथ बना रहे हैं, वो कुछ वैसा ही है जिसकी मुझे भी शुरुआत में जरूरत थी। यह पहल सिर्फ एक ब्रांड के रूप में नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में खिलाड़ी को मजबूत बनाने की है।

रवि भगचंदका, प्रोलिथिक के निदेशक ने कही ये बात

रवि भगचंदका, प्रोलिथिक के निदेशक और 200 नॉटआउट सिनेमा के संस्थापक ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी पहल है, और हमारा लक्ष्य है हर एथलीट के भीतर की श्रेष्ठता को बाहर लाना। हम जो यात्रा शुरू कर रहे हैं, वो खेल की दुनिया को एक नया रूप दे सकती है। सागर खन्ना, न्यू यॉर्क स्ट्राइकर्स के मालिक, ने कहा कि हमारा हमेशा से मकसद रहा है खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना। अभिषेक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम कर हम उन्हें केंद्र में रखकर उनकी क्षमता को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

शाज़मीन करा, प्रोलिथिक की मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि हम सिर्फ एथलीट्स का प्रबंधन नहीं कर रहे। हम उनकी महानता को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। अभिषेक के साथ हमारी यह साझेदारी एक सपने को दिशा देने की शुरुआत है, जहां हर खिलाड़ी खुद को एक नई ऊंचाई पर देख सके। प्रोलिथिक टैलेंट एजेंसी प्राइवेट लिमिटेड एक आधुनिक स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी की नई परिभाषा तय कर रही है। जैसे-जैसे कंपनी कई खेलों के उभरते और प्रतिष्ठित खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ती जा रही है, उसका फोकस रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+