इंग्लैंड में डबल सेंचुरी के बाद पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है प्लान

Prithvi Shaw: टीम इंडिया से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड के डोमेस्टिक वनडे कप में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। शॉ ने बुधवार को काउंटी ग्राउंड में समरसेट के खिलाफ नॉर्थम्पटनशायर के लिए 244 रन बनाकर इतिहास रच दिया। इस मैच में डबल सेंचुरी जड़ने के बाद शॉ ने टीम इंडिया में चयन पर बड़ा बयान दिया है।

टीम इंडिया में चयन को लेकर क्या बोले पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ ने कहा कि वह वर्तमान में पुरुषों की राष्ट्रीय टीम में अपने चयन के बारे में नहीं सोच रहे हैं। दरअसल, शॉ पिछले कुछ वर्षों से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को इंग्लैंड के वन-डे कप टूर्नामेंट में समरसेट पर नॉर्थम्पटनशायर की 87 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Prithvi Shaw

देश में क्रिकेट का आनंद लेना चाहते हैं शॉ
23 वर्षीय शॉ को वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज से बाहर रखा गया है। इसके अलावा वह आगामी आयरलैंड सीरीज और एशियाई खेलों के लिए भारतीय टी20 टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, शॉ ने कहा है कि वह सिर्फ देश के क्रिकेट में अपने कार्यकाल का आनंद लेना चाहते हैं।

भारतीय चयनकर्ताओं को लेकर दिया ये बयान
शॉ ने खेल के बाद कहा कि, 'वास्तव में मैं यह नहीं सोच रहा कि भारतीय चयनकर्ता क्या सोच रहे होंगे, लेकिन मैं यहां सिर्फ अच्छा समय बिताना चाहता हूं।' शॉ ने खुद को मौका देने के लिए नॉर्थम्पटनशायर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, 'नॉर्थम्पटनशायर ने मुझे यह मौका दिया है, वे वास्तव में मेरा ख्याल रख रहे हैं। मैं इसका आनंद ले रहा हूं।'

ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन फिटनेस पर सवाल उठा रही है वायरल फोटो

उन्होंने अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'सूरज निकला हुआ था, यह भारतीय मौसम जैसा था इसलिए अच्छा लग रहा था। मैं किसी भी चीज के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक अच्छा दिन था। जब मैंने 150 रन बनाए इसके बाद फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+