पृथ्वी की एक्स गर्लफ्रेंड ने रचाई शादी तो छलका शॉ का दर्द, कहा- फायदे के लिए प्यार करते हैं लोग

Prithvi Shaw Instagram story viral: युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों खेल से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Prithvi Shaw

Prithvi Shaw Instagram story viral: ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का नाम प्राची सिंह के साथ काफी लंबे समय तक जुड़ा रहा था। पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दोनों ने एक-दूसरे को लेकर सरेआम कुछ कमेंट्स भी किए थे। प्राची सिंह ने पृथ्वी शॉ को जन्मदिन की बधाई देते हुए दिल का इमोजी बनाया था। इन दोनों की अफेयर को लेकर कई तरह की बातें भी सामने आई थी।

प्राची सिंह ने रचाई शादी

प्राची सिंह ने रचाई शादी

पृथ्वी शॉ की एक्स गर्लफ्रेंड प्राची सिंह ने शादी रचा ली है। प्राची ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। प्राची सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की है। प्राची सिंह की शादी से ठीक दो दिन पहले पृथ्वी शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसे फैंस अब प्राची सिंह की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, पृथ्वी शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्यार को लेकर कुछ लाइने शेयर की थी।

फायदे के लिए प्यार करते हैं लोग

फायदे के लिए प्यार करते हैं लोग

पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखते हैं कि कुछ लोग आपको केवल ‘प्यार' करेंगे जब तक वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदा मिलना बंद हो जाता है। पृथ्वी शॉ की इस स्टोरी पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। पृथ्वी शॉ को भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। लगातार रन बनाने के बावजूद वह टीम के लिए खेलने में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का हुआ था ब्रेकअप

पृथ्वी शॉ और प्राची सिंह का हुआ था ब्रेकअप

पृथ्वी और प्राची ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप पर बात नहीं की। लेकिन इन दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। पिछले साल दोनों की ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी। प्राची ने पृथ्वी को अचानक ही इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। इसके बाद पृथ्वी शॉ ने भी प्राची को अनफॉलो कर दिया। जिसके बाद इन दोनों की ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ ली थी। मामला जो भी हो पृथ्वी के इस पोस्ट को फैंस उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्राची सिंह से जोड़कर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+