भारतीय ने वर्ल्ड गेम्स फाइनल में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति ने ब्लाइंड क्रिकेट टीम को दी बधाई

IBSA World Games: भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम ने आईबीएसए विश्व खेलों के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में पहला गोल्ड मेडल जीत लिया। इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को भारत की ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं, जिन्होंने बर्मिंघम में आईबीएसए विश्व खेलों में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। राष्ट्रपति ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर महिला क्रिकेटर्स को टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

Indian women’s blind cricket team

राष्ट्रपति मुर्मू ने पोस्ट करते हुए लिखा, 'ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर स्वर्ण पदक जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई! आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में ब्लाइंड क्रिकेट के पहले संस्करण में ऐतिहासिक और प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए देश को आप पर गर्व है।'

दरअसल, भारत ने शनिवार को निर्धारित 20 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 114/8 पर रोक दिया। हालांकि मैच में बारिश जरूर बाधा बनी, लेकिन जब फिर से खेल शुरू हुआ तो भारत को रिवाइज लक्ष्य मिला। भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम से केवल चार ओवरों में 42 के संशोधित लक्ष्य का पीछा कर लिया।

आईबीएसए वर्ल्ड गेम्स में ब्लाइंड क्रिकेट की शुरुआत पिछले हफ्ते हुई, जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच खेला गया। जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 अगस्त को टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेला, तो वीमेन इन ब्लू ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शुरुआती मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से मैच जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 59/6 पर रोक दिया और अंत में लक्ष्य का आसानी से पीछा कर लिया।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भारत ने पूरी ताकत झोंक दी और गंगव्वा एच के 60 गेंदों में 117 रन की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 268/2 रन बनाए। इंग्लैंड ये मैच 185 रनों से हार गया। बुधवार को तीसरे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 163 रन से हराकर क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+