प्रसिद्ध कृष्णा की नेटवर्थ में क्यों आया इतना बड़ा उछाल? कैसे एक झटके में हुए मालामाल, नेटवर्थ उड़ा देगी होश
Prasidh Krishna Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध अपनी सटीक लाइन और लेंथ के कारण भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जाते हैं। इसका उदाहरण उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए तीसरे एकदिवसीय मैच में पेश किया और कुल 4 विकेट अपने नाम किये।
मैदान पर अपनी गति और सफलता के साथ-साथ, वह तेजी से आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रहे हैं। उनकी अनुमानित नेटवर्थ जानने में फैंस की हमेशा रुचि रहती है, जो मुख्य रूप से उनके BCCI कॉन्ट्रैक्ट और IPL की मोटी फीस से आती है।

Prasidh Krishna की कमाई और नेटवर्थ
विभिन्न रिपोर्ट्स और वित्तीय विश्लेषणों के अनुसार साल 2025 तक प्रसिद्ध कृष्णा की अनुमानित कुल नेटवर्थ लगभग 1 मिलियन से 3 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ से 25 करोड़ रुपये) के बीच है।
प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक वार्षिक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिलता है। हालांकि उनकी कॉन्ट्रैक्ट कैटेगरी उनके अंतरराष्ट्रीय मैचों में प्रदर्शन पर निर्भर करती है, यह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट उनकी आय का एक स्थिर और महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रेड सी में रखने के कारण उनको सालाना एक करोड़ की रकम मिलती है।
वार्षिक अनुबंध के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा को इंटरनेशनल क्रिकेट में हर मैच खेलने के लिए पैसे अलग से मिलते हैं। यह टेस्ट में 15 लाख, वनडे में 6 और टी20 में 3 लाख प्रति मैच के हिसाब से मिलते हैं। इसके अलावा एक मोटी रकम आईपीएल से भी आती है।
Prasidh Krishna के पास बड़ा आईपीएल अनुबंध
आईपीएल के पिछले सीजन में उनको काफी अच्छा पैसा मिला था। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 करोड़ और 50 लाख की बड़ी रकम हासिल की थी। उनको 2 करोड़ की बेस प्राइस के बाद इतनी बड़ी धन राशि मिली थी।
वह स्पोर्ट्स गियर कंपनियों, हेल्थ सप्लीमेंट्स और अन्य उपभोक्ता ब्रांड्स के विज्ञापन करते हैं, जिससे उनकी नेटवर्थ में वृद्धि होती है। ब्रांड प्रमोशन के लिए सोशल मीडिया पर की गई उनकी पोस्ट भी आय का एक स्रोत हैं।












Click it and Unblock the Notifications