पूर्व भारतीय स्पिनर ने बताया 2011 विश्वकप जीत का कारण, बोले- एमएस धोनी ने ऐसा किया कि...

धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्वकप जीता था।

नई दिल्ली, 2 अगस्त: पूर्व भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कहा कि 2011 वनडे विश्वकप में भारत के खिताब जीतने के पीछे एक कारण कप्तान एमएस धोनी का 25-30 खिलाड़ियों का एक समूह बनाने का विश्वास था जो किसी भी समय बड़े अवसरों के लिए तैयार होंगे। धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद वनडे विश्वकप जीता था। भारत ने मुंबई के खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल में श्रीलंका को मात दी थी। फाइनल में धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेली थी।

आपका अनुभव काम आता

आपका अनुभव काम आता

फैनकोड पर प्रज्ञान ओझा ने कहा, "मुझे दृढ़ता से लगता है कि 2011 विश्वकप हमारे लिए सफल होने का कारण यह था कि एमएस धोनी उन सभी लोगों के बारे में बहुत गंभीर थे जो मिश्रण में शामिल होने जा रहे थे। 25 या 30 खिलाड़ियों को पहले कम से कम 40 गेम खेलने की जरूरत थी। विश्वकप शुरू हुआ। आपने बहुत रन बनाए होंगे, लेकिन यदि आपके पास विभिन्न परिस्थितियों से निपटने का अनुभव नहीं है, तो आप इसे लीग मैचों के दौरान महसूस नहीं कर सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण खेल नॉकआउट, सेमीफाइनल और फाइनल...। तभी वह अनुभव वास्तव में आपकी मदद करता है।"

भारतीय टीम में हो रहे बदलाव

भारतीय टीम में हो रहे बदलाव

टी20 विश्वकप 2022 में करीब दो महीने का समय बाकी है, इसके बाद भी भारतीय लिमिटेड ओवर टीम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इस पर ओझा ने कहा, "जब आपके पास इतना बड़ा पूल रहते हैं, तो उसका नीचे भी अगर आप देखते हैं, तो जब भी आपको मौका मिलता है ... यह सीमित होगा। अगर आपका पूल बड़ा नहीं है, तो शायद आपको 10-12 मौके मिलें, लेकिन जब आप अभी भारतीय क्रिकेट के बारे में बात करते हैं तो आपको 10 नहीं आपको शायद 5 मैच मिलेंगे या शायद 3 ही। प्रतिस्पर्धा आमने-सामने हो गई है। खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं इसलिए आपको अपने लिए ए गेम लाना होगा और यदि आप प्रदर्शन नहीं करते हैं और कोई दूसरा व्यक्ति करता है और कोई सीनियर खेल वापस आ जाता है, तो दुर्भाग्य से आप चूक जाएंगे।"

मौके को भुनाने की जरूरत

मौके को भुनाने की जरूरत

प्रज्ञान ओझा ने सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा का उदाहरण दिया जिन्होंने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ शतक जड़कर मौके का फायदा उठाया। उन्होंने कहा, "यह सच है। इन खिलाड़ियों को यह महसूस करने की जरूरत है कि वे भारत के लिए खेल रहे हैं और बस अपने मौके को भुनाने की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव ने जो किया है उसे देखें। वह शतक बना रहे हैं। दीपक हुड्डा ने शतक बनाया है। यदि आप किसी भी फॉर्मेट में शतक बना रहे हैं और किसी भी स्तर पर, तो लोग आपको नोटिस करना शुरू कर देते हैं। रणजी ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ गया है। लोग इस बारे में बात नहीं कर रहे हैं कि किसने शतक बनाया है, लेकिन किसने दोहरा शतक और तिहरा शतक बनाया है। जब कॉम्पिटीशन बढ़ता है तो अपके खेल के स्तर में भी सुधार करना होता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+