जब टीम में न चुने जाने पर फूट-फूट कर रोने लगे थे विराट कोहली, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। दुनिया के कोने-कोने में विराट के फैंस मौजूद है। भई ऐसा हो भी क्यों न... विराट कोहली की बात ही कुछ ओर है।

Virat Kohli

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की फैन फॉलोइंग देखते ही बनती है। दुनिया के कोने-कोने में विराट के फैंस मौजूद हैं। भई ऐसा हो भी क्यों ना... विराट कोहली की बात ही कुछ और है। क्रिकेट बुक में बल्लेबाजी के कई बड़े रिकॉर्ड्स पर कोहली का नाम लिखा हुआ है। विराट को लेकर दिल्ली के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने एक बड़ा खुलासा किया है। सांगवान, कोहली के साथ 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप और दिल्ली की घरेलू टीम में एक साथ खेल चुके हैं।

अकेले रोने लगे थे विराट

अकेले रोने लगे थे विराट

हाल ही में न्यूज 24 स्पोर्ट्स को दिए एक वीडियो इंटरव्यू में प्रदीप सांगवान ने कहा कि अंडर-17 क्रिकेट के दिनों में विराट कोहली एक बार टीम में चुने जाने पर फूट-फूट कर रोने लगे थे। सांगवान ने कहा, ''हम पंजाब में एक अंडर-17 मैच में खेल रहे थे। कोहली पिछली 2-3 पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। हमारे कोच तब अजीत चौधरी थे, जो विराट को 'चीकू' कहकर बुलाते थे।''

सांगवान ने आगे कहा, ''विराट हमारी टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे और अजीत सर ने मजाकिया अंदाज में सुझाव दिया कि चलो कोहली से कहते हैं कि वह अगला मैच नहीं खेलेगा। हस सभी ने कोच सर की बात मान ली। टीम मीटिंग में अजीत सर ने 13 खिलाड़ियों का नाम लिया, जिसमें कोहली का नाम नहीं था। इसके बाद वह अपने कमरे में गए और रोने लगे।''

कोच को भी किया फोन

कोच को भी किया फोन

प्रदीप सांगवान के मुताबिक, अपने कमरे से कोहली ने रोते हुए अपने बचपन के कोच तक को फोन कर डाला था। प्रदीप ने कहा, ''विराट अपने कमरे में गए और रोने लगे। उन्होंने सर को फोन किया और कहा कि मैंने 200 और 250 रन बनाए हैं। ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने उस सीजन बड़े स्कोर किए थे, लेकिन पिछले 2-3 मैचों में फेल रहे। वह इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा को भी फोन कर दिया।''

पूरी रात नहीं सो पाए कोहली

पूरी रात नहीं सो पाए कोहली

सांगवान ने आगे कहा कि, ''फिर, वह मेरे पास आए और पूछा, 'मुझे बताओ, क्या हुआ है? मैंने इस सीजन इतने रन बनाए हैं। मैंने उनसे कहा, 'हां, जो हुआ गलत हुआ।' विराट उस पूरी रात सो नहीं पाया। कोहली ने कहा, नहीं मैं सोना नहीं चाहता। जब मैं नहीं खेल रहा तो सोने का क्या मतलब? फिर मैंने उससे कहा कि वह अगले मैच में खेल रहे हैं और यह सब एक मजाक था।''

70 शतक हैं कोहली के नाम दर्ज

70 शतक हैं कोहली के नाम दर्ज

साल 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले विराट कोहली आज दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाजों में से हैं। वनडे में 43 और टेस्ट में 27 शतक लगा चुके हैं। विराट फिलहाल ब्रेक पर हैं और अगले महीने से इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ नजर आएंगे। बता दें कि 2007-08 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। उस टूर्नामेंट में प्रदीप सांगवान ने भी 6 मैचों में 8 विकेट हासिल किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+