'अद्भुत कौशल, आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत', महिला वर्ल्‍ड कप विजेता टीम को पीएम मोदी ने दी बधाई, जमकर की तारीफ

Womens World Cup 2025: आज देश का सपना पूरा हुआ, आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने शानदार जीत हासिल कर हर भारतीय का सीना गर्व से और चौड़ा कर दिया है। इंडियन टीम की हरमनप्रीत, स्मृति, दीप्ति जैसी खिलाड़ियों ने अपने खेल से हर भारतीय का दिल जीत लिया।

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद पूरी उम्मीदें भारत की बेटियों से बहुत बढ़ गई थी, जिस पर महिला टीम खरी उतरी है। भारत की खिलाड़ी बेटियों ने पहली बार महिला वर्ल्‍ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है। भारत की इन बेटियों ने बैट और बॉल के साथ हौसलों से इतिहास रच दिया है।

भारतीय टीम की इस जीत पर किक्रेट के भगवान कहे माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की आंखें खुशी से नम कर दी। भारत की बेटियों की इस जीत का जश्‍न पूरा भारत मना रहा है।

Womens World Cup 2025

पीएम मोदी ने लिखा- अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट लिखकर बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी। यह जीत भविष्य के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।"

अमि शाह बोले- लाखों लड़कियों को प्रेरणा मिलेगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारती वूमेंस किक्रेट टीम को बधाई देते हुए लिखा, विश्‍व चैंपियन टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है, क्‍योंकि हमारी टीम आईसीसी महिला विश्‍व कप 2025 जीतकर भारत को गौरान्वित किया है। आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्‍त किया है। पूरी टीम को बधाई।

दिल्‍ली की सीएम रेखा गुप्‍ता ने दी बधाई

रेखा गुप्‍ता ने लिखा, "इतिहास रचा गया, भारत - विश्व चैंपियन! 🏆 सपनों को चुपचाप संजोने से लेकर महाद्वीपों में गूंजने वाली जोरदार दहाड़ तक, हमारी 'विमेन इन ब्लू' ने सिर्फ जीत हासिल नहीं की, बल्कि उन्होंने कहानी ही बदल दी है। यह ट्रॉफी केवल एक खिताब नहीं है, बल्कि यह एक घोषणा है। यह हर उस लड़की के लिए है, जो अब इस शानदार जीत में अपनी असीमित क्षमता को साकार होते देख रही है। यह जीत हर उस भारतीय की है, जिसने गर्व से खड़े होकर, जोर-जोर से जयकार की और पूरे दिल से उम्मीद की, उन दादी-नानी की, जिन्होंने प्रार्थना की, उन पिताओं की, जिन्होंने कोचिंग दी, और उन युवा लड़कियों की, जिन्होंने सपने देखने की हिम्मत की। हर भारतीय गर्व से ऊपर उठा। हमारे दिल एक साथ गूंजते हैं। हमारी आवाजें और भी जोर से गूंजती हैं। भविष्य 'ब्लू' है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+