RCB Tickets: आरसीबी-हैदराबाद मैच की टिकट बिक्री आज, कब और कैसे खरीदें, कीमतें उड़ा देंगी होश
RCB Tickets Today: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में लौटने के लिए तैयार है। आईपीएल 2026 का उद्घाटन मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इस महामुकाबले के लिए टिकटों की आधिकारिक बिक्री आज यानी 24 मार्च से शुरू हो रही है।
फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार था, टिकटों की कीमतों को लेकर विशेष तौर पर कुछ नहीं बताया गया है लेकिन एक ग्राफिक शेयर कर सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है।

कहां से और कैसे बुक करें टिकट? (RCB Tickets)
RCB ने स्पष्ट कर दिया है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए फैंस केवल आधिकारिक चैनलों का ही उपयोग करें।
आधिकारिक प्लेटफॉर्म: टिकट RCB की आधिकारिक वेबसाइट (shop.royalchallengers.com) और RCB ऐप पर उपलब्ध होंगे।
सावधानी: फ्रेंचाइजी ने चेतावनी दी है कि किसी भी अन्य अनाधिकृत वेबसाइट से टिकट न खरीदें, वरना स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिलेगा।
मेट्रो टिकट: मैच का टिकट बुक करने वाले फैंस को बेंगलुरु मेट्रो का फ्री टिकट मिलेगा, आने-जाने के लिए दिए गए QR कोड को स्कैन करके मेट्रो स्टेशन में एंट्री मिलेगी।
टिकटों की कीमत (Ticket Prices)
इस साल RCB ने 'डायनामिक प्राइसिंग' मॉडल अपनाया है, जिसका मतलब है कि मांग बढ़ने पर कीमतें बढ़ सकती हैं।
शुरुआती कीमत: सबसे किफायती स्टैंड (जैसे Sun Pharma A Stand) की कीमत लगभग 3,750 से शुरू होने की खबर है लेकिन आरसीबी के एक ग्राफिक में प्राइस 2300 दिखाई गई है, यह एक संकेत के तौर पर भी हो सकता है।
मिड-रेंज: रिपोर्ट्स के अनुसार कंफर्म टिकट H अपर और प्यूमा B स्टैंड जैसे टिकटों की कीमत 4,875 से 7,500 के बीच है।
प्रीमियम और लग्जरी: अगर आप लग्जरी अनुभव चाहते हैं, तो कॉर्पोरेट बॉक्स और प्रीमियम लाउंज की कीमतें 25,000 से 65,800 तक जा रही हैं।
फैंस के लिए खास सुविधाएं
फ्री मेट्रो राइड: मैच के दिन टिकट धारकों के लिए बेंगलुरु मेट्रो की सवारी मुफ्त होगी। आपको बस अपना क्यूआर कोड (M-Ticket) मेट्रो गेट पर स्कैन करना होगा।
पार्किंग प्री-बुकिंग: स्टेडियम के पास पार्किंग की जगह बहुत सीमित है, इसलिए फैंस टिकट बुक करते समय ही गरुड़ मॉल या सेंट जोसेफ स्कूल जैसे क्षेत्रों में पार्किंग स्लॉट बुक कर सकते हैं।
प्रवेश द्वार: दर्शकों के लिए प्रवेश केवल कब्बन रोड, लिंक रोड और एमजी रोड से होगा।












Click it and Unblock the Notifications